Delhi में बारिश और हादसे के एक महीने बाद स्थिति में सुधार की कमी

  • Home
  • News
  • Delhi में बारिश और हादसे के एक महीने बाद स्थिति में सुधार की कमी
Delhi में बारिश

Delhi में बारिश : 27 जुलाई की शाम Delhi में आई मूसलधार बारिश ने ओल्ड राजेंद्र नगर में कहर बरपाया, जहां राव आईएएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट में पानी भरने से तीन सिविल सेवा के छात्रों की डूबने से मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे शहर में हंगामा मचा दिया और सड़क से लेकर संसद तक चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, हादसे के एक महीने बाद भी जमीनी हकीकत में ज्यादा चेंज नहीं आया है। Old Rajendra Nagar में जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। हल्की बारिश में भी सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। Delhi Municipal Corporation (MCD) ने दावा किया था कि इस समस्या को priority पर खत्म किया जाएगा। MCD ने उल्लंघन हटाने, नालों की सफाई और नई पाइपलाइन डालने जैसे कदम उठाए, लेकिन इन कोशिश में अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं दिखे हैं। नई पाइपलाइन का काम अधूरा है और इससे पानी निकालने की process भी सही ढंग से नहीं हो पा रही है।

Delhi में बारिश के बाद एक महीने बाद भी ओल्ड राजेंद्र नगर में जलभराव, छात्रों की परेशानियां जारी

Competitive student नितिन ने बताया कि हाल ही की बारिश में भी सड़क पर पानी भर गया था, और पानी निकालने के लिए तैनात पंप सेट ने कोई खास असर नहीं दिखाया। पूर्व पार्षद राजेश भाटिया ने भी स्वीकार किया कि नालों की सफाई से समस्या का समाधान नहीं होगा और इसके लिए एक vast project की जरुरत है।हादसे के बाद, Old Rajendra Nagar और आसपास के इलाकों में बेसमेंट की लाइब्रेरी बंद हो गई हैं। परिणामस्वरूप, candidates को पढ़ाई के लिए double fees देना पड़ रहा है। लाइब्रेरी संचालकों ने फीस बढ़ा दी है, जिससे छात्रों को financial problems का face करना पड़ रहा है। बिहार के गोपालगंज से दिल्ली आए राहुल देव ने बताया कि उनकी लाइब्रेरी की फीस इस महीने दो हजार रुपये बढ़ा दी गई है, जो उनके परिवार पर भारी पड़ रही है। MCD ने भवन उपनियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए करीब दो सौ परिसरों को सील किया है। हालांकि, सर्वे और सीलिंग का काम अभी भी जारी है।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने नालों का दौरा कर सफाई का आदेश दिया है और गाद निकालने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।दूसरी ओर, पुलिस जांच पर सवाल उठे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए जांच का जिम्मा Central Bureau of Investigation (CBI) को सौंप दिया है। पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक समेत सात लोगों की गिरफ्तारी की थी, जिनमें से एक को जमानत मिल गई है। राव आईएएस स्टडी सर्कल की कोचिंग का भविष्य 28 अगस्त को तय होगा, जब कोर्ट इस पर फैसला सुनाएगा। Delhi में बारिश हादसे के बाद छात्रों को पीजी और अन्य ठहरने के स्थानों पर तीन गुना तक अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। प्रशासन ने किराया नियंत्रण कानून लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

छात्रों का कहना है कि एक छोटे सिंगल रूम का किराया 35,000 रुपये प्रति माह और बिजली की लागत 45 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच गई है। Delhi में बारिश – ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए हादसे के एक महीने बाद भी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। Delhi में बारिश जलभराव, लाइब्रेरी की बंदी, बढ़ी हुई फीस, और उच्च किराया जैसी समस्याएं छात्रों की जीवनशैली को प्रभावित कर रही हैं। एमसीडी और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा किए गए प्रयासों के बावजूद, इन समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस प्रगति की कमी है। जांच और कानूनी प्रक्रियाएं चल रही हैं, लेकिन छात्र अभी भी राहत के लिए तरस रहे हैं।

Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)