Kangana Ranaut ने बांग्लादेश की घटनाओं पर सवाल उठाया, कहा: ‘हिंसा की थी प्लानिंग, पंजाब भी बन सकता था बांग्लादेश’

  • Home
  • News
  • Kangana Ranaut ने बांग्लादेश की घटनाओं पर सवाल उठाया, कहा: ‘हिंसा की थी प्लानिंग, पंजाब भी बन सकता था बांग्लादेश’
Kangana Ranaut

बांग्लादेश में हो रहे पुरे घटना पर सवाल पुछने पर Kangana Ranaut ने दिया कहा हिंसा की प्लानिंग थी, पंजाब बांग्लादेश बन सकता था

दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में Kangana Ranaut ने कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे। वहां रेप और हत्याएं हो रही थीं। अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी Bangladesh बना दिया जाता। किसान बिल को वापस ले लिया गया वर्ना इन उपद्रवियों की बहुत लंबी प्लानिंग थी। वे देश में कुछ भी कर सकते थे। कंगना के इस आपतिजनक बयान के तुल पकडने के बाद भाजपा ने खुद को एक्ट्रेस-सांसद कंगना रनोट के बयान से अलग कर लिया।प्रेस रिलीज जारी की। जिसमें लिखा- पार्टी कंगना के बयान से असहमत है। उन्हें पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बोलने की इजाजत नहीं है। वे पार्टी की तरफ से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। भाजपा ने Kangana Ranaut को हिदायत दी है कि वे इस मुद्दे पर आगे कोई बयान न दें। जिस पर कई विपक्ष के नेताओं ने उन्हें आडे हाथ लियाऔर विपक्ष नेता राहुल गांधी ने कहा- भाजपा सांसद द्वारा किसानों को बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का सबूत है।

Kangana Ranaut के बयान से पल्ला नहीं झाड़ सकती सुप्रिया श्रीनेत ने कहा वे इस तरीके से भाजपा

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस देश में इससे पहले अन्नदाताओं को बलात्कारी कभी नहीं बोला गया। भाजपा इस मामले से पल्ला नहीं झाड़ सकती। अगर आपकी पार्टी में कोई इतनी कुत्सित मानसिकता आदमी का व्यक्ति है, तो उसे निकाल फेंकिए। राउत बोले- भाजपा को बयान नहीं, कंगना से ही किनारा करना पड़ेगा
कंगना के बयान पर शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि कंगना के ऐसे बहुत से बयान हैं, जिससे बीजेपी को किनारा करना पड़ेगा। एक दिन खुद Kangana Ranaut से भी किनारा करना पड़ेगा।

Khushi Sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)