ग्रामीण अर्थव्यवस्थामें दोपहिया बिक्री की वृद्धि: कोविड के बाद शहरों से ज्यादा
ग्रामीण अर्थव्यवस्था में एक बार फिर तेजी के संकेत मिल रहे हैं। कोविड महामारी के बाद पहली बार, गांवों में दोपहिया वाहनों की बिक्री शहरों के मुकाबले अधिक तेजी से बढ़ी है। अप्रैल से जुलाई के बीच के आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान देशभर में दोपहिया की बिक्री 13.5% बढ़ी, जिसमें ग्रामीण इलाकों में यह वृद्धि 14.5% रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह केवल 12% बढ़ी। जैटो डायनेमिक्स के आंकड़ों के अनुसार, 2018-19 की पहली तिमाही में ग्रामीण अर्थव्यवस्था इलाकों में दोपहिया की बिक्री शहरों के मुकाबले कम तेजी से बढ़ रही थी। लेकिन वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में यह स्थिति पलट गई है। इस अवधि में ग्रामीण इलाकों में बिक्री 5% और शहरी इलाकों में केवल 2% बढ़ी, लेकिन ग्रामीण अर्थव्यवस्था इलाकों की बिक्री अभी भी शहरी बिक्री से अधिक रही है।गांवों में बुनियादी ढांचे पर खर्च और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है।
इसके परिणामस्वरूप गांवों में 125 सीसी के दोपहिया वाहनों की मांग तेज हुई है। हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ विवेक आनंद ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में दोपहिया की बिक्री में तेजी की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “125 सीसी के दोपहिया की मांग बढ़ी है और हमें ग्रामीण बाजारों में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है।” कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर रणविजय सिंह ने भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था बाजारों का योगदान मान्यता दी है और बताया कि उनकी बिक्री 12% बढ़ी है।टीवीएस मोटर कंपनी ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) में दोपहिया की बिक्री 10% से ज्यादा बढ़ने की उम्मीद जताई है।मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म प्राइमस पार्टनर्स के एमडी अनुराग सिंह ने बताया कि गांवों में दोपहिया की बिक्री बढ़ने के कई कारण हैं। इनमें शामिल हैं: सरकारी खर्च में वृद्धि, खेती में नई तकनीकों का इस्तेमाल, ई-कॉमर्स की बढ़ती पहुंच, फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी, और श्रमिकों की आमदनी में इजाफा।होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर योगेश माथुर ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में दोपहिया की बिक्री वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 18% बढ़ी, जबकि शहरों में बिक्री 10% रही। यह दर्शाता है कि ग्रामीण बाजार में वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था आर्थिक स्थिरता की ओर इशारा करता है।इस तरह, ग्रामीण इलाकों में आर्थिक सुधार के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं और इसकी झलक दोपहिया वाहनों की बिक्री में देखी जा सकती है।
-Pooja Mishra
