UP Police Exam के दूसरे दिन 6.5 लाख ने दी परीक्षा, 20 गिरफ्तार
UP Police Exam में भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को 67 जिलों में 1174 examination centersपर 6,57,443 candidates ने परीक्षा दी। यह परीक्षा 25 हजार पुलिसकर्मियों और 2300 मजिस्ट्रेट की निगरानी में आयोजित की गई। परीक्षा का यह पांच दिवसीय चरण शुक्रवार को शुरू हुआ और 31 अगस्त तक चलेगा।शनिवार को परीक्षा के दौरान पुलिस ने पेपर लीक की झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में 20 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें अनिरुद्ध मोदनलाल भी शामिल है, जिसे विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने पैसे लेकर टेलीग्राम ऐप के माध्यम से फर्जी question paper बांटने के आरोप में पकड़ा। इसके अलावा, झूठी अफवाह फैलाने के मामले में लखनऊ के हुसैनगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं promotion board (UPPRPB) के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने बताया कि शनिवार को आयोजित परीक्षा में दो पालियों में कुल 6,57,443 candidates शामिल हुए। प्रथम पाली में 4,12,155 candidates ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए थे, जिनमें से 3,21,322 ने परीक्षा दी।
दूसरी पाली में 4,12,418 में से 3,36,121 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 30 suspect candidates की पहचान की गई, लेकिन उन्हें कड़ी जांच के बाद परीक्षा देने की अनुमति दी गई।दूसरी पाली में 42 suspect candidates को भी कड़ी जांच के बाद परीक्षा में बैठने दिया गया।पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने लखनऊ विश्वविद्यालय और नेशनल पीजी कॉलेज सहित कई exam centers का निरीक्षण किया।candidates की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराई, और प्रदेश के विभिन्न जिलों में इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से भी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। STF ने बताया कि अनिरुद्ध मोदनलाल के पास से मोबाइल फोन, क्रेडिट कार्ड और candidates से पैसे लेने के स्क्रीनशॉट बरामद किए गए हैं। यह गिरोह टेलीग्राम पर ‘पुलिस आरक्षी पेपर लीक चैनल’ के माध्यम से एक लाख रुपये में प्रश्नपत्र देने का आश्वासन दे रहा था।exam के समय सुरक्षा और स्पष्टता बनाए रखने के लिए UPPRPB और पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सके।
Pooja Mishra
