Modi का Ukraine दौरा: कीव में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि और जेलेंस्की से मुलाकात

  • Home
  • News
  • Modi का Ukraine दौरा: कीव में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि और जेलेंस्की से मुलाकात
Modi

Modi का Ukraine दौरा: कीव में गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि

Modi ने Ukraine की राजधानी कीव का दौरा किया, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह प्रतिमा 2020 में गांधी जी की 151वीं जयंती पर स्थापित की गई थी। मोदी का यह दौरा खास है क्योंकि यह यूक्रेन की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है।रूस और Ukraine के बीच जारी संघर्ष के बीच, मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात मैरिंस्की पैलेस में हुई, जहां उन्होंने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। इस दौरान, दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

कीव में भारतीय समुदाय ने  मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी ने Ukraine नेशनल म्यूज़ियम का दौरा भी किया, जहां उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। इस म्यूज़ियम में 7 लाख से ज्यादा वस्तुएं प्रदर्शित हैं। Modi की इस यात्रा से यह संकेत मिल रहा है कि भारत इस संघर्ष के समाधान की दिशा में सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने भी इस दौरे को शांति की दिशा में महत्वपूर्ण माना है।

 

Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)