Ukraine यात्रा – PM Modi 23 अगस्त को यूक्रेन का दौरा करेंगे। यह भारतीय प्रधानमंत्री की Ukraine की पहली यात्रा है, क्योंकि 1991 में यूक्रेन के अलग देश बनने के बाद से किसी भारतीय पीएम ने वहां का दौरा नहीं किया। पीएम मोदी यूक्रेन की यात्रा से पहले 21 और 22 अगस्त को पोलैंड में रहेंगे। पिछले 45 साल में किसी भारतीय Prime minister Narendra Modi की यह पहली पोलैंड यात्रा है।
इससे पहले 1979 में मोरारजी देसाई ने पोलैंड का दौरा किया था।विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की यूक्रेन यात्रा की जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय के सचिव तन्मय लाल ने बताया कि भारत के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ संबंध हैं। पीएम मोदी Ukraine यात्रा में रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने पर भी चर्चा करेंगे।
PM Modi ने 20 मार्च को रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की दोनों से फोन पर बात की थी और भारत का रुख स्पष्ट किया था।सचिव तन्मय लाल ने बताया कि पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से कई मौकों पर बातचीत की है। पिछले एक साल में भारत ने यूक्रेन को दवाइयों, मेडिकल उपकरणों और पावर जनरेटर्स के 16 पैकेज भेजे हैं।
अब तक करीब 135 टन राहत सामग्री यूक्रेन भेजी जा चुकी है, और आगे भी सहायता जारी रखने के तरीके पर विचार किया जाएगा।प्रधानमंत्री मोदी ने 8 और 9 जुलाई को रूस का दौरा किया था, जहां उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को गले लगाया था। इस मुलाकात पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर निराशा व्यक्त की थी, क्योंकि उसी दिन रूस ने कीव में एक अस्पताल पर हमला किया था।
इस हमले में 41 लोगों की मौत हुई थी। पुतिन ने मोदी के लिए प्राइवेट डिनर रखा और उन्हें रूस का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ प्रदान किया।मोदी ने रूस में पुतिन से कहा था कि जंग से शांति का रास्ता नहीं निकलता और वार्ता ही समाधान है। पुतिन ने मोदी की इस बात के लिए आभार जताया और कहा कि वे यूक्रेन संकट का हल निकालने की कोशिशों की सराहना करते हैं।
इस बातचीत के दौरान आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया गया और मोदी ने इसे हर देश के लिए खतरा बताया।प्रधानमंत्री मोदी ने 14 जून को इटली में G7 समिट के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की थी। जेलेंस्की ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव के बाद यूक्रेन आने का न्योता दिया था।
रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत 24 फरवरी 2022 को हुई थी, जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। इस हमले में अब तक 40 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक देश छोड़ चुके हैं और 10 हजार आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन का दावा है कि रूस ने 3.92 लाख सैनिक गंवाए हैं
Ukraine यात्रा :PM Modi के पोलैंड और यूक्रेन दौरे के वैश्विक प्रभाव और महत्व
Prime Minister Narendra Modi 21-23 अगस्त को पोलैंड और Ukraine यात्रा करेंगे। पोलैंड यात्रा भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले 45 साल में किसी भारतीय पीएम ने वहां दौरा नहीं किया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह दौरा भारत की वैश्विक भूमिका को स्पष्ट करेगा और रूस-यूक्रेन संबंधों पर संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। यह भारत के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पहली बार है जब भारतीय पीएम यूक्रेन का दौरा कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन के फ्लैग डे पर पहुंचेंगे, जिससे युद्ध विराम की उम्मीद है।
-Pooja Mishra
