IMA का ऐलान: 17 अगस्त को देशभर के अस्पतालों में बंद और हड़ताल

  • Home
  • News
  • IMA का ऐलान: 17 अगस्त को देशभर के अस्पतालों में बंद और हड़ताल
IMA

IMA का ऐलान: 17 अगस्त को सभी अस्पतालों में बंद

Indian Medical Association (IMA)ने 17 अगस्त  यानि आज देशभर के सभी छोटे बड़े अस्पतालों में बंद का ऐलान किया है। देशभर के डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे। यह जानकारी खुद आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरवी अशोकन ने दी। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना के व‍िरोध में देश भर के डॉक्टर गुस्से में हैं। जिसके चलते ही शनिवार को वे हड़ताल पर रहेंगे।

इस हडताल में डाक्टर की क्या मांग है आईये ये हम आपको बता देते है …

  1. डाक्टस की मांग है कि उनकी 36 घंटे की ड्यूटी शिफ्ट और आराम के लिए सुरक्षित जगहों मोहिया कराई जाये.
  2. IMA ने एक केंद्रीय कानून CPA की मांग की है जिसमें ऐसा माना जा रहा है कि इससे 25 राज्यों में मौजूदा कानून और मजबूत होंगे।
  3. डॉक्टरों का अपनी साथी MOMDITA के साथ हुए अपराध की एक निश्चित समय-सीमा के भीतर जांच और न्याय दिलाने की मांग की है। इसके साथ ही 14 अगस्त की रात आरजी कार अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की है।
  4. IMA ने कहा, “सभी अस्पतालों के सुरक्षा प्रोटोकॉल किसी हवाई अड्डे से कम नहीं होने चाहिए। अस्पतालों को अनिवार्य सुरक्षा अधिकारों के साथ सुरक्षित क्षेत्र घोषित करना पहला कदम है। सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए
  5. साथ ही, पीड़ित परिवार को क्रूरता के लिए मुआवजा देने की मांग की गई है।

-Khushi Sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)