Jammu and Kashmir में आतंकी हमला: CRPF इंस्पेक्टर की मौत, पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग

  • Home
  • News
  • Jammu and Kashmir में आतंकी हमला: CRPF इंस्पेक्टर की मौत, पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग
Jammu and Kashmir

Jammu and Kashmir के उधमपुर जिले में सोमवार को आतंकियों ने फायरिंग की, जिसमें CRPF इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त ऑपरेशन टीम रामनगर के चील इलाके में रूटीन पेट्रोलिंग कर रही थी। अचानक हुए इस हमले में कुलदीप कुमार (54) शहीद हो गए।

कुलदीप कुमार हरियाणा के निवासी थे।यह हमला Jammu and Kashmir में चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से एक दिन पहले हुआ है। 20 अगस्त को चुनावी नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में होगा।इससे पहले, 14 अगस्त को डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में आर्मी के 48 राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए थे।

Jammu and Kashmir :CRPF इंस्पेक्टर की मौत, पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग

वे डोडा के असार फॉरेस्ट एरिया में चल रहे एनकाउंटर की टीम को लीड कर रहे थे। 16 जुलाई को भी डोडा में मुठभेड़ के दौरान एक कैप्टन समेत 5 जवान शहीद हुए थे। यह हमला जम्मू क्षेत्र में हुआ है, जो लंबे समय से कश्मीर की तुलना में शांत था। हाल ही में जम्मू में, खासकर पीर पंजाल रेंज के दक्षिणी इलाकों में आतंकी गतिविधियों में तेजी आई है। इस क्षेत्र के घने जंगल और ऊंची पहाड़ियां आतंकियों के लिए सुरक्षित ठिकाने बन गई हैं।

गृह मंत्रालय के अनुसार, 21 जुलाई तक जम्मू में 11 आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं और 24 ऑपरेशनों में 28 लोग मारे गए हैं। Jammu and Kashmir में बढ़ती आतंकी घटनाओं के संदर्भ में 14 अगस्त को दिल्ली में रक्षा मंत्री ने एक बैठक की थी। इस बैठक में NSA अजीत डोभाल, आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख शामिल हुए थे। इसके बाद यह पहली बड़ी आतंकी घटना है।पुलिस और सुरक्षा बल इस मामले की जांच कर रहे हैं और आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

-Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)