दिल्ली में बाढ़ की आशंका: यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर पर

  • Home
  • News
  • दिल्ली में बाढ़ की आशंका: यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर पर
दिल्ली में बाढ़

दिल्ली में बाढ़ का खतरा: यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब

दिल्ली में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है, क्योंकि यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है। इस बढ़ते जलस्तर ने दिल्लीवासियों के बीच चिंता की लहर दौड़ा दी है, खासकर पिछले साल की बाढ़ की यादों के चलते। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को इस स्थिति की समीक्षा की और बताया कि यमुना के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिसके कारण सरकार ने त्वरित उपाय शुरू किए हैं।

यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब कैसे बढा

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज नदी से यमुना में पानी छोड़े जाने के वजह से जलस्तर ज्यादा बढ गया है। वही जहा ख़तरे की स्तर सूचना 204.5 मीटर है वहा अब पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पार करके भी नदी का जलस्तर 204.35 मीटर तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही ख़तरे की सूचना 205.33 मीटर पर तय किया गया है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से अभी पर सेकंड 10,000 से 13,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे जलस्तर में तेजी से बढोतरी देखी जा रही है।

दिल्ली में बाढ़ की स्थिति से बचाव के लिए केजरीवाल सरकार की तैयारी

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बाढ़ की स्थिति से बचाव के लिए कुछ जरुरी तैयारियों को भी तेजी से implement किया है।जैसे की लोगों को यमुना नदी के आस-पास जाने या उसमें तैरने से मना करने के लिए घोषणा कराई जा रही है। साथ ही जहा पानी का खतरा है उन इलाकों में लोगों को सेफ स्थानों पर जाने के लिए कहा जा रहा हैं। बाढ़ पर काबु पाने के लिए नावों की भी व्यवस्था की जा रही है

वही ,पिछले साल की बाढ़ की स्थिति इतनी खतरनाक थी आप सरकार ने इस सारे बार आवश्यक तैयारियों से सावधानी बरती है। नदी के बहाव को कम करने के लिए आईटीओ बैराज के जाम हुए गेटों को अच्छे से साफ किया गया है और कूड़ा के पहाङो को पायलट कट के जरिए काटा गया है, ताकि पानी आसानी से बह सके और बाढ़ की स्थिति से बचा जा सके।

पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर खतरे के निशान पर है वही, हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के वजह से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर रोज बढ़ रहा है। सोमवार शाम तक 23,065 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, और लगातार बारिश के कारण और पानी छोड़े जाने की संभावना भी जताई जारी है, जिससे जलस्तर और बढ़ जाएगा ।

पिछले साल यमुना का जलस्तर पार करने से दिल्ली का हाल

दिल्ली के कई इलाको में बाढ़ की स्थिति की यादें ताजा हो रही हैं, जब पिछले साल हथिनीकुंड से तेजी से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। उस समय कई इलाकों में बाढ़ आ गया था, जिससे लोगों के घरों में पानी भर गया था और उन्हें राहत शिविरों या रिश्तेदारों के घर जाना लेनी पङा था । नोएडा में भी कई इसाके डूब के जलमग्न हो गए थे।

अभी की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने quick और effective कदम उठाए हैं ताकि बाढ़ की स्थिति पर काबु किया जा सके और जनता को सेफ रखा जा सके। हालांकि, लगातार बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी की  सफ़ाई के कारण स्थिति पर देख-रेख रखना जरुरी है। दिल्लीवासियों को सलाह दी जा रही है कि वे होशियार रहें और बाढ़ से संबंधित किसी भी जानकोरायो पर ध्यान दें।

-Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)