Kolkata के RG Kar Medical College में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला, शव की पहचान की जा रही है

  • Home
  • News
  • Kolkata के RG Kar Medical College में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला, शव की पहचान की जा रही है
Kolkata RG Kar Medical College

Kolkata के RG Kar Medical College में अर्धनग्न शव मिलने की घटना

Kolkata के सरकारी अस्पताल (RG Kar Medical College) के सेमिनार हॉल में शुक्रवार 9 अगस्त को पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला था। Kolkata पुलिस के अनुसार, डॉक्टर के आंख, मुंह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ, रिंग फिंगर और होठों पर भी चोटें थीं। गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई थी। ऐसा लगता है कि रेप के बाद गला घोंटकर हत्या की गई है। सुसाइड की कोई आशंका नहीं है।

आपको बता दें 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में PG सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। घटना 8-9 अगस्त की रात की है। घटना के बाद मेडिकल स्टूडेंट्स, BJP, Congress और वाम दलों ने अस्पताल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने CBI जांच की मांग की है।

Kolkata पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल ने कहा कि मृतका का पोस्टमार्टम हो चुका है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। जांच के लिए SIT का गठन किया है। हमने सभी तरह के सबूतों का विश्लेषण किया, जिसके आधार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

आपको बता दें कि पुलिस ने आरोपी को भी पकड लिया है ..  शनिवार (10 अगस्त) को आरोपी संजय को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उसे सियालदह कोर्ट में पेश किया गया था।

पुलिस ने संजय को 9 अगस्त को गिरफ्तार किया था। सामने आया है कि वो अस्पताल का कर्मचारी नहीं है, बाहरी व्यक्ति है। लेकिन उसकी अस्पताल के अलग-अलग विभागों में काफी पहुंच है। पुलिस के मुताबिक, संजय की हरकतें संदिग्ध हैं। वह सीधे तौर पर घटना में है। साथ ही पुलिस घटना की रात ट्रेनी डॉक्टर के साथ हॉस्पिटल में मौजूद 5 लोगों से पूछताछ कर रही है।

-Khushi Sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)