Bihar के Hajipurमें बना जूता पहनती है रुसी सेना ,क्या है इस जूते की खासियत

  • Home
  • News
  • Bihar के Hajipurमें बना जूता पहनती है रुसी सेना ,क्या है इस जूते की खासियत
bihar russian shoes

Bihar के Hajipurमें बना जूता पहनती है रुसी सेना ,क्या है इस जूते की खासियत

Bihar के Hajipur अपने केले, आम और लीची के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध शहर है लेकिन अब हाजीपुर अपने सेफ्टी शूज कंपनी के वजह से भी चर्चा में आ गई है.Union Minister Chirag Paswanभी इस शूज कंपनी की तारीफ की हैं. दरअसल, यह कंपनी रूसी सेना के लिए शूज बनाती है. bihar के हाजीपुर Industrial Area में 10 सालों से जूते की एक ऐसी कंपनी काम कर रही है जिससे तैयार किया हुआ ज्यादातर जूते रूस और यूरोपीय देश में trade किये जाते हैं. इनमें सबसे ज्यादा जूते की सप्लाई रूस की सेना को की जाती है, जिसमें सेफ्टी शूज शामिल हैं. 2018 में यह कंपनी शुरू की गई थी और 2018 में ही जूते की इस कंपनी से रूसी आर्मी का कॉन्ट्रैक्ट भी हुआ था.इस कंपनी का aim रोजगार पैदा करना था और यहां सेफ्टी जूते बनाए जा रहे थे. बाद में कंपनी का कांटेक्ट रूस से हुआ और रूस में कंपनी के जूते export किए जाने लगे. जूते बहुत ही हल्के होते हैं.

रूस की आर्मी को जो जूते सप्लाई किए जाते हैं वह सेफ्टी शूज बूट हैं. इन्हें एक खास मटेरियल से बनाया जाता है, इसकी खासियत यह है कि ये स्लिप नहीं करता है और 40 डिग्री सेल्सियस जैसे ठंडे मौसम का सामना भी इन जूतों को पहनकर आसानी से किया जा सकता है. इससे पहाड़ों पर और जंगलों में आर्मी को काफी सुविधा होती है. यही कारण है कि लगातार यूरोपियन देशों में भी जूते की डिमांड बढ़ती जा रही है. यह कंपनी अब भारत के बाजार में भी सेफ्टी शूज उतारने की तैयारी में है. इस कंपनी में काम करने वाले 300 कर्मचारियों में से 70 प्रतिशत कर्मचारी महिलाएं हैं.  कंपनी में जो new vacancy होने वाली है उसमें भी ज्यादातर महिलाओं को अहमियत दी जा रही है. यहां काम करने वाली ज्यादातर महिलाएं वैशाली और आसपास के इलाकों से आती हैं.ऐसे ही खबरो के लिए जुङे रहे नीतिपथ से आपकी क्या राय है comment box में जरुर बताए |

नीतिपथ के लिए पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)