अयोध्या में भाजपा हार गई ? सभी सनातनियों पर एक साथ वार करने का Inside story क्या है ?

  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • अयोध्या में भाजपा हार गई ? सभी सनातनियों पर एक साथ वार करने का Inside story क्या है ?
ayodhya

Ayodhya में BJP की हार का कारण बनी ये बातें! Reasons BJP Lost Ayodhya | BJP |

कुछ लोग और विपक्ष पार्टिया बहुत चिल्ला चिल्ला कर राग अलाप रही है की बीजेपी Ayodhya भी हार गई , जिस राम के नाम पर वोट मांग रहे थे उन्होंने ही इनको हार का रास्ता दिखा दिया और यह खबर इतनी वायरल की गई कि एक पल के लिए भी किसी को भी नहीं लगा कि अयोध्या नाम की कोई सीट है ही नहीं। सीट का नाम फैजाबाद है। अधिकांश दक्षिणपंथी भी इस नैरेटिव में फंस गए, लेकिन किसी भी ख़बर को सुनकर उसपर कोई राय बनाने से पहले.. किसी निष्कर्ष पर आने से पहले… ख़बर के facts को ज़रूर दो तीन बार पूरी तरह से चेक कर लेना चाहिए… चुनावी नतीजों का fact ये है कि भाजपा अयोध्या की सीट नहीं हारी है, फैजाबाद की सीट हारी है। और अयोध्या फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र का छोटा सा हिस्सा है। फैजाबाद के अंतर्गत 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं और अयोध्या इन 5 में से एक है।

तो अब आप संभवत: आप ये समझ गए होंगे बीजेपी Ayodhya से नहीं बल्कि फैजाबाद सीट हरी है अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में तो भाजपा को बढ़त मिली, जबकि बाकी 4 में भाजपा को सपा से कम वोट मिले। इसलिए भाजपा अयोध्या नहीं हारी है…वह जीती है। इस लिए इस बात को ध्यान से समझिये कि देश की जनता के बीच ये नेरेटिव जानबूझकर से सेट किया जा रहा है कि भाजपा अयोध्या हार गई है और इस बात को भी समझिए कि “ फैजाबाद “नाम का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है बल्कि उसकी जगह अयोध्या का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यूपी में भाजपा की भारी हार हुई है, इसलिए यह स्वाभाविक है कि पूरे भारत में भाजपा समर्थक नाखुश और नाराज होंगे। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 44 सीटें खो दीं, लेकिन केवल एक सीट को हाईलाइट करके दिखाया गया कि “हिंदुओं ने Ayodhya खो दी”। और यह सब उन लोगों ने किया जिन्होंने आखिरी दिन तक राम मंदिर का विरोध किया। वे दर्शन के लिए भी नहीं गए।

Ayodhya श्री राम के अस्तित्व पर संदेह करने वालों ने एक नैरेटिव बनाया|

अब दूसरी बात आपके लिए ये समझने वाली है की कैसे सोशल मिडिया का बखूबी फायदा उठा कर अपनी गन्दी मानसिकता का इस्तेमाल करके लोगों को गुमराह किया। उन्होंने इस तरह के पोस्ट/संदेश बनाए –

  • हम अयोध्या नहीं जाएंगे, मतलब “अयोध्या पर प्रतिबंध लगाओ”। कुछ बेवकूफों ने अपनी टिकटें भी रद्द कर दी हैं।
  • अगर हम अयोध्या भी गए तो हम वहां नहीं रहेंगे, वहां नहीं खाएंगे, वहां खरीदारी नहीं करेंगे, आदि|अब जरा आराम से बैठ कर सोचियेगा अगर आप अयोध्या में नहीं रहोगे तो कहां रहोगे? आप लोगो की सोच को उन्होंने कैसे अपने मन मुताबिक बदल दिया , मतलब पहले हिंदुओं को अयोध्या न जाने के लिए उकसाओ, और अगर कोई फिर भी जाता है तो उसे अयोध्या में पैसा खर्च न करने के लिए उकसाओ जहां हिंदू व्यापार करते हैं।तो आप लोगो से ये अनुरोध की किसी की बात पर ध्यान न देकर प्रभु श्री राम के दर्शन करने अयोध्या जाये और वहां अपने लोगों से मिले उनसे सामान ख़रीदे , उनकी तरक्की का एक रास्ता बने जय श्री राम|

    Sanjeev Sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)