Nitipath

common wealth games 2026

common wealth games 2026 में भारत को लगा बडा झटका क्रिकेट, हाकी, बैडमिंटन, रेसलिंग, शूटिंग जैसे कई खेल लिस्ट से बाहर

 common wealth games 2026 भारत के मेडल जीतने की संभावना पहले से ही कम हो गई है । 2026 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी ग्लासगों कर रहा है। खेल का आयोजन करने वाले ग्लासगों ने क्रिकेट, हाकी, बैडमिंटन, रेसलिंग, शूटिंग औऱ टेबल टेनिस जैसे कई खेलों को लिस्ट से बाहर कर दिया गया है औऱ केवल 10 गेम्स को इसमें जगह दी गई है। इससे भारत के राष्ट्रमंडल खेलों में गहरा प्रभाव पडेगा। क्योंकि भारत अपना जबरजस्त प्रदर्शन मुख्यता इन्ही खेलों में करता था । common wealth games 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 02 अगस्त तक किया जाएगा। इससे पहले 2014 में भी ग्लासगों कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन कर चुका है । रिपोर्ट के अनुसार इन खेलों का आयोजन चार स्थलों स्कॉट्सटाउन स्टेडियम, टोलक्रॉस इंटरनेशनल तैराकी केंद्र, एमिरेट्स एरेना और स्कॉटिश परिसर (एसईसी) में किया जाएगा। खर्च को सीमित करने के लिए टेबल टेनिस, स्क्वाश और ट्रायथलॉन को भी हटा दिया गया है।  common wealth games 2026 में जिन 10 खेलों का आयोजन होने वाला है। ये खेल है : – एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड) – स्विमिंग और पैरा स्विमिंग – आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक – ट्रैक साइकिलिंग और पैरा ट्रैक साइकिलिंग – नेटबॉल – वेटलिफ्टिंग और पैरा वेटलिफ्टिंग – बॉक्सिंग – जूडो – बोल्स और पैरा बोल्स – 3×3 बास्केटबॉल और व्हीलचेयर बास्केटबॉल अब लगे हाथ ये भी जान लेते है , कौन से खेलों को हटाया गया है । ये खेल है : हाकी शाटिंग बैडमिंटन रेसलिंग क्रिकेट टेबल टेनिस स्कवाश आर्चरी और क्योंकि भारत ने अब तक ऊपर दी गई लिस्ट में कई मेडल जीते है । इसलिए इसे भारत के लिए नुकसान बताया जा रहा है । common wealth games 2026 भारत के लिए ये झटका क्यों ? अब ये भी जान लेते है कि ये भारत के लिए इसे झटके जैसा क्यों माना जा रहै है ? क्योंकि भारत ने ज्यादातर मेडल उन्हीं खेलों में जीते है जिन्हें इस लिस्ट से हटाया गया है । 2022 में हुए कामनवेल्थ गेम्स में भारत ने इन्हीं में से ज्यादातर खेलों में 61 पदक अपने नाम किए थे । जिसमें 22 गोल्ड मेंडल भी शामिल थे। जिन खेलों के हटाया जा रहा है, उसके कई अलग कारण है । कारण जो भी हो लेकिन इन खेलों में शुरु से ही भारत का दबदबा देखा गया है । – khushi sharma    
Read more
diwali 2024 date

31अक्टूबर या 01 नंवबर कब मनाया जाएगा दीपावली का त्योहार, दीपावली का सही मुर्हूत भी जानिए

diwali  2024 date : 31अक्टूबर या 01 नंवबर कब मनाया जाएगा दीपावली का त्योहार, दीपावली का सही मुर्हूत भी जानिए आजकल सभी त्यौहारों की तरह ही diwali के लिए भी लोगों में मन में असमंजस बना हुआ है कि दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 1 नंवबर को। दीपों का त्यौहार दीपावली। माँ लक्ष्मी की आराधना का पर्व दीपावली को लेकर इस तरीके का संशय कोई पहली बार नही है। जिस को लेकर पंडितो से लेकर बडे-बडे ज्योतिषियों में अलग मत है । diwali का त्यौहार हिंदु पंचांग के अनुसार कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है औऱ क्येंकि इस वर्ष अमावस्या की तिथि ही एक की जगह दो दिन है। जिस के कारण ही ये सारा भम्र पैदा हुआ है । यदि आपके भी मन में ये प्रश्न है, तो चलिए जानते है दीपावली की सही तारीख हिंदु धर्म में त्यौहारों की गणना पंचांग में उदयतिथि के अनुसार होती है। उदय तिथि का अर्थ है , दिन में सूर्य उदय के समय की तिथि है। 01 नंबवर को अमावस्य की तिथि का सूर्य उदय है। तो इस के आधार पर कुछ लोग दीपावली के 01 नंवबर पर होने की बात कर रहे है । वहीं इसी में कुछ लोगों का मत है कि क्योंकि दीपावली रात के समय मनाया जाने वाला पूर्व है, तो दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार मान्यता यदि यही हम वैदिक शास्त्र के नियमों की बातकरें तो, दीपावली पर पूजन का समय सूर्यास्त के बाद से शुरू होता है, यानि अमावस्या तिथि में किये गए पूजन को ही मान्य माना जाता है। और वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल अमावस्य तिथि 31 अक्तूबर को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो कर अगले दिन यानि 1 नंवबर की शाम को 06 बजकर 16 मिनट तक रहेंगी । इस तरीके से वैदिक मान्यता 31 अक्टूबर की है । परंतु 01 नंवबर को अमावस्या की तिथि में सूर्यउदय होगा। diwali  2024 date का लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त – 31 अक्टूबर पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक महिने की अमावस्या पर diwali का त्योहार मनाया जाता है। 31 अक्तूबर को लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए पहला शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में ही प्राप्त हो रहा है।31 अक्तूबर को प्रदोष काल शाम 05 बजकर 36 मिनट लेकर 08 बजकर 11 मिनट तक दिल्ली के समयानुसार शाम 06 बजकर 25 मिनट से लेकर रात को 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। ऐसे में गृहस्थ लोग इस समय के दौरान लक्ष्मी पूजन करें।
Read more