Nitipath

Jamia Habibiya Mosque

Jamia Habibiya Mosque के मदरसे में नकली नोट और संदिग्ध किताब: पुलिस और इंटेलिजेंस की गहरी जांच

Jamia Habibiya Mosque के मदरसे में नकली नोटों और विवादास्पद किताब की बरामदगी प्रयागराज के अतरसुइया स्थित Jamia Habibiya Mosque के आजम मदरसे में नकली नोट छापने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 28 अगस्त को छापेमारी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक लाख रुपये की नकली नोट और छपाई में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अफजल, मोहम्मद शाहिद, मौलवी मोहम्मद तफसीरुल आरिफीन, और जाहिर खान उर्फ अब्दुल शामिल हैं। आपको बता दें कि मदरसे से एक विवादास्पद किताब भी मिली है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को आतंकी बताने का दावा किया गया है। Jamia Habibiya Mosque पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की जांच में जामिया हबीबिया मस्जिद के मदरसे का खुलासा Jamia Habibiya Mosque इस किताब के लेखक महाराष्ट्र के पूर्व आईजी एसएम मुसरिफ हैं, जिन्होंने मुंबई बम धमाकों पर भी लिखा है और पाकिस्तान के अखबार डॉन में उनके लेख प्रकाशित होते हैं। इस किताब की मौजूदगी से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस की जांच में आरोपितों के मोबाइल से कई महत्वपूर्ण जानJamia Habibiya Mosqueकारी मिली है, जिन्हें जांच के लिए पुष्ट किया जा रहा है। इंटेलिजेंस ब्यूरो भी मामले की गहराई से जांच कर रहा है और फरार आरोपियों के पाकिस्तान जाने की आशंका सहित अन्य बिंदुओं पर इनपुट जुटा रहा है। सोचने वाली बात ये है कि अंतर्गत स्तर पर भारत देश में ऐसी चीजों का मिलना गेहरी सोच में डाल देता है .
Read more
Rape मामलों की जांच 21 दिनों में पूरी होगी

West Bengal का नया कानून: Rape मामलों की जांच 21 दिनों में पूरी होगी, दोषियों को उम्रकैद

West Bengal विधानसभा में एंटी Rape बिल पास, रेप केस की जांच 21 दिन में पूरी West Bengal विधानसभा ने मंगलवार को एंटी रेप बिल को मंजूरी दे दी है, जिसे ‘अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक 2024’ (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून एवं संशोधन) नाम दिया गया है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 8-9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के साथ Rape-Murder हुआ था। इसके बाद देशभर में डॉक्टरों और राजनीतिक दलों के प्रदर्शन के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि वो राज्य में रेप जैसे अपराध के लिए सख्त कानून बनाएंगी और अब नए कानून बनाया गया है जिसके तहत रेप केस की जांच 21 दिन में पूरी करनी होगी। पीड़ित के कोमा में जाने या मौत होने पर दोषी को 10 दिन में फांसी की सजा दी जाएगी। भाजपा ने भी इस बिल का समर्थन किया है। – इस बिल का नाम अपराजिता वुमन एंड चाइल्ड बिल 2024 है जिसका उद्देश्य रेप और यौन शोषण के मामलों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को बढ़ाना है. उम्रकैद की सजा ,दोषियों को उम्रकैद की सजा दी जाएगी, जिसमें उन्हें पूरी उम्र जेल में रहना होगा। धारा में बदलाव भारतीय न्याय संहिता के कई धाराओं में संशोधन किया गया है, जिसमें Rape, Gang Rape, और एसिड अटैक मामलों से संबंधित प्रावधान शामिल हैं। जांच की अवधि, रेप मामलों की जांच 21 दिन के भीतर पूरी की जानी चाहिए, जिसे 15 दिन और बढ़ाया जा सकता है। जांच की अवधि, रेप मामलों की जांच 21 दिन के भीतर पूरी की जानी चाहिए, जिसे 15 दिन और बढ़ाया जा सकता है। आदतन अपराधियों को भी उम्रकैद और जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। जिला स्तर पर अपराजिता टास्क फोर्स बनाए जाने का प्रस्ताव है। स्पेशल कोर्ट और जांच टीमें बनाई जाएंगी जो रेप और यौन शोषण मामलों की त्वरित सुनवाई करेंगी। कोर्ट की कार्यवाही को प्रकाशित करने से पहले अनुमति लेनी होगी, अन्यथा सजा का प्रावधान है। कोर्ट की कार्यवाही को प्रकाशित करने से पहले अनुमति लेनी होगी, अन्यथा सजा का प्रावधान है. बिल को राज्यपाल और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून में बदला जाएगा। यह बिल महिलाओं और बच्चों के यौन अपराधों को संज्ञेय और गैर-जमानती बनाएगा, और बंगाल में लागू होगा। –Khushi Sharma
Read more
Paralympics games 2024

paralympic games 2024: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 5वें दिन जीते 8 मेडल

Paralympics games 2024: India Achieves 8 Medals, Jumps to 15th Rank paralympic games 2024 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। 2 सितंबर को, भारत ने कुल 8 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया, जिससे देश की कुल पदक संख्या 15 हो गई। इससे पहले पैरालंपिक के इतिहास में भारत ने एक ही दिन में इतने मेडल कभी नहीं जीते थे। इस शानदार प्रदर्शन के साथ, भारत अब मेडल टैली में 15वें स्थान पर आ गया है, जो 5वें दिन के खेल से पहले 27वें स्थान पर था। भारत के लिए 5वें दिन मेडल जीतने की शुरुआत एथलीट योगेश कथुनिया ने की, जिन्होंने मेंस डिस्कस थ्रो एफ56 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो F64 फाइनल में 70.59 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतकर भारत की स्वर्ण पदकों की संख्या तीन कर दी। 5वें दिन सबसे ज्यादा मेडल भारत ने बैडमिंटन में जीते। नितेश कुमार ने मेंस सिंगल्स पैरा बैडमिंटन फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। Paralympics games 2024 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 8 मेडल जीतकर 15वें स्थान पर paralympic games 2024 इसके साथ ही सुहास यतिराज और थुलसिमति मुरुगेसन ने रजत पदक जीते, जबकि मनीषा रामदास ने कांस्य पदक हासिल किया। नित्या श्री सिवन ने भी महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। तीरंदाजी में कांस्य पदक: बिना बांह की तीरंदाज शीतल देवी ने राकेश कुमार के साथ मिलकर पैरा तीरंदाजी मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में कांस्य पदक जीता, जिससे भारत के पदकों की संख्या में और इजाफा हुआ।आपको बता दें कि 5वें दिन के बाद, भारत अब कुल 15 मेडल के साथ 15वें स्थान पर है। मेडल टैली में चीन पहले स्थान पर है, जिनके पास 87 मेडल (43 गोल्ड, 30 सिल्वर, 14 ब्रॉन्ज) हैं। ग्रेट ब्रिटेन 29 गोल्ड मेडल्स के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि अमेरिका 13 गोल्ड मेडल्स के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत का यह ऐतिहासिक प्रदर्शन पैरालंपिक में देश की बढ़ती ताकत और प्रतिभा को दर्शाता है। भारतीय एथलीटों ने कठिन परिस्थितियों में अपनी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है
Read more
Bihar Monekypox

Bihar Health Dept. Alert:Monkeypox के संभावित खतरे पर एहतियाती कदम और परामर्श जारी

Bihar Mein Monkeypox Khatre Par Health Dept. Alert Jari Bihar में Monkeypox के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन और अस्पतालों को मंकीपॉक्स को लेकर परामर्श जारी किया है, जिसमें अधिकारियों से लोगों को इस विषाणु जनित बीमारी के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। पटना जिला प्रशासन ने जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हेल्थ डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, जहां से आने वाले यात्रियों की कड़ी निगरानी की जाएगी। जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि फिलहाल बिहार में Monkeypox का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पटना हवाई अड्डे पर पिछले 21 दिनों में आए सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जानकारी एकत्र करने को कहा गया है। केंद्र और राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी परामर्श के बाद 24 घंटे के भीतर हेल्थ डेस्क स्थापित किया जाएगा। Monkeypox के लक्षण और सावधानियां: स्वास्थ्य विभाग ने Monkeypox के इलाज और लक्षणों को लेकर भी जानकारी दी है। Monkeypox एक वायरल बीमारी है जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है। इसके लक्षणों में बुखार, त्वचा पर चकत्ते, सूजे हुए लिम्फ नोड, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, और थकावट शामिल हैं। – संक्रमित मरीजों को दूसरों से अलग रखें। – हाथों को साबुन और पानी से धोएं या हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें। – संक्रमित व्यक्ति के पास होने पर मास्क और दस्ताने पहनें। – संक्रमित व्यक्तियों के साथ चादर, बिस्तर, या तौलिया साझा न करें। – संक्रमित व्यक्ति के कपड़े अन्य कपड़ों के साथ न धोएं। – लक्षण दिखने पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग न लें। Khushi Sharma
Read more