Nitipath

Kolkata में 3 Audio Calls Leak

3 Controversy Audio Calls Leak Kolkata में: पीड़िता के पिता ने जांच पर प्रभाव की चिंता जताई

Kolkata rape case: पीड़िता के पिता ने Audio लीक पर कहा – जिम्मेदारी नहीं लेंगे Kolkata के RG Kar Medical College and Hospital में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई 31 वर्षीय ट्रेनी महिला डॉक्टर के पिता ने हाल ही में Audio Calls Leak होने पर reaction दिया है। इन Audio रिकॉर्डिंग्स में Hospital के officer द्वारा पीड़िता के माता-पिता को 9 अगस्त की सुबह की गई कॉल की चर्चा की गई है। पिता ने स्पष्ट किया कि वे लीक की जिम्मेदारी नहीं लेंगे और इसे जांच पर प्रभावी मानते हैं। कोलकाता रेप केस के संदर्भ में लीक हुए ऑडियो कॉल्स में एक महिला ने खुद को RG Kar Medical College and Hospital की assistant superintendent बताया। ये कॉल पीड़िता के माता-पिता को 9 अगस्त की सुबह की गई थीं। first call में महिला ने पीड़िता के पिता से कहा, “मैं RG Kar Medical College and Hospital से बोल रही हूं। क्या आप तुरंत आ सकते हैं?”जब पीड़िता के पिता ने पूछा, “क्यों? क्या हुआ है?” तो महिला ने कहा, “आपकी बेटी थोड़ी बीमार हो गई है। हम उसे hospital में admit करा रहे हैं। please जल्दी से नीचे आ जाइए।महिला ने आगे कहा कि ज्यादा की information आपको डॉक्टर ही देंगे और कहा, “बीमार होने के बाद मरीज को admit कर लिया गया है। बाकी details डॉक्टर आपके आने के बाद आपको बता देंगे।second call लगभग पांच मिनट बाद आई और महिला ने कहा, “उसकी हालत serious है, बहुत serious। please जितनी जल्दी हो सके आएं। Kolkata Rape Case में Audio लीक: 2 कॉल्स ने बढ़ाया विवाद, पीड़िता के पिता ने जिम्मेदारी से किया इनकार यह कॉल लगभग 46 सेकंड तक चली, जिसमें महिला ने पीड़िता की स्थिति की गंभीरता पर जोर दिया और जल्द पहुंचने की अपील की।third call भी उसी महिला द्वारा की गई, जिसमें उन्होंने बार-बार जल्दी आने की अपील की, यह कॉल पहली और दूसरी कॉल के बीच कुछ मिनटों में की गई। इन कॉल्स में पीड़िता के स्वास्थ्य की गंभीरता और परिवार को तुरंत अस्पताल पहुंचने के लिए कहाँ गया। ऑडियो रिकॉर्डिंग्स ने पीड़िता की स्थिति की गंभीरता को उजागर किया और यह दर्शाया कि अस्पताल ने स्थिति की गंभीरता को लेकर पीड़िता के परिवार को सूचित करने के लिए तत्काल कॉल किया था। पीड़िता के पिता ने Audio Calls Leak पर react करते हुए कहा, “हमें नहीं पता कि ये ऑडियो कहां से लीक हुई या कैसे वायरल हुई। हम इसकी जिम्मेदारी नहीं लेंगे।” उन्होंने reporters के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ऑडियो में सुनाई देने वाली आवाज उनकी है, लेकिन इससे जांच पर कोई effect नहीं पड़ेगा। पिता ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इसे जांच की process में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से इंकार किया। Kolkata Rape Case: 5 घंटे में लीक हुए Audio Calls से बढ़ी विवाद की आग Audio Calls Leak ने मामले की जांच पर गंभीर प्रभाव डाला है। इससे अस्पताल की प्रक्रिया और पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं। लीक ने पीड़िता के परिवार को अतिरिक्त मानसिक तनाव दिया है और जांच की निष्पक्षता को लेकर चिंता जताई जा रही है। Audio Calls Leak के बाद सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफार्मों पर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। कई users और reports ने इसे अस्पताल की लापरवाही और मीडिया संवेदनशीलता का उदाहरण बताया है। कुछ लोगों ने इस लीक को पीड़िता के परिवार और जांच पर संभावित affect के रूप में देखा है। human rights activists ने इस घटना की निंदा की है और इसे असंवेदनशीलता का प्रतीक बताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस तरह की Audio Calls Leak से जांच की निष्पक्षता पर प्रश्न उठ सकते हैं और इससे पीड़िता के परिवार को मानसिक तनाव बढ़ सकता है। विभिन्न मीडिया आउटलेट्स ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है, जिसमें अस्पताल की प्रक्रिया और मीडिया के रोल पर सवाल खड़े किए गए हैं। इसने मामले की संवेदनशीलता और जांच की पारदर्शिता को लेकर बहस को जन्म दिया है। –Pooja Mishra
Read more
Asma Batul की गिरफ्तारी पर Pakistan

Asma Batul की गिरफ्तारी पर Pakistan में 7 दिन का उबाल: मानवाधिकार की बड़ी चुनौती

Asma Batul की गिरफ्तारी: पाकिस्तान में 5 दिनों में उभरी नई मानवाधिकार समस्या Pakistan के कब्जे वाले Kashmir (Pok)में रहने वाली महिला ब्लॉगर asma batul को ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। asma batul ने हाल ही में social media पर महिलाओं के उत्पीड़न पर एक poem शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, “खुदा, भगवान या ईश्वर, सब मौजूद थे, जब रेप हुआ।” इस कविता के social media पर viral होने के बाद, कुछ मौलवियों ने अस्मा पर अल्लाह का अपमान करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ केस दर्ज कराया। Poem को लेकर asma batul के खिलाफ बढ़ते विवाद के बाद, उनके घर पर भीड़ ने हमला किया। इस हमले के कुछ वीडियो social media पर viral हो गए हैं, जिसमें मौलवी भी शामिल नजर आ रहे हैं। अस्मा के परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और घर में आग लगाने का कोशिश किया गई।asma batul की गिरफ्तारी के खिलाफ social media पर सामूहिक विरोध देखा जा रहा है। Kolkata rape case पर Poem शेयर करने वाली Pakistani महिला ब्लॉगर अस्मा बतूल को गिरफ्तार किया गया एक reporter ने एक्स पर लिखा, ” asma batul को social media पर poem शेयर करने के लिए ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, आप माने या ना माने, यह Pakistan है।” अस्मा के फॉलोअर्स और मानवाधिकार कार्यकर्ता इस गिरफ्तारी की निंदा कर रहे हैं। मानवाधिकार के प्रति समर्पित गुलालाई ने कहा कि ईशनिंदा कानून अब असहमत लोगों को दंडित करने के लिए use किया जा रहा है और इसे नया राजद्रोह कानून कहा जा सकता है।asma batul के support में कई लोग social media पर आवाज उठा रहे हैं और उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने Pakistan में minority पर हो रहे हमलों के खिलाफ हमेशा अपनी आवाज उठाई है और उनकी गिरफ्तारी ने इस मुद्दे को और भी गरमा दिया है।इस मामले ने Pakistan में चर्चाओं और विरोधों को जन्म दिया है, और अब यह देखना होगा कि इस विवाद का क्या समाधान निकलता है। –Pooja Mishra
Read more
YouTube ने पेश किया नया QR कोड फीचर

YouTube ने पेश किया नया QR कोड फीचर: चैनल प्रमोशन के लिए 5 Easy Tips

YouTube, Google ने चैनल शेयरिंग के लिए नया क्यूआर कोड फीचर लॉन्च किया Google ने अपने लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube के लिए एक नया और सुविधाजनक फीचर पेश किया है। इस नए QR code feature के माध्यम से, YouTube users अब अपने चैनल को तेजी से और simple way में share कर सकते हैं। यह features सभी क्रिएटर्स के लिए provide है, और अब उन्हें चैनल का नाम बताने या YouTube पर सर्च करने की जरुरत नहीं होगी। इस नए क्यूआर कोड फीचर के माध्यम से, यूट्यूब क्रिएटर्स को अपने चैनल्स को प्रमोट करने में अधिक सुविधा होगी। क्यूआर कोड की मदद से, यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के आपके चैनल पर पहुंच सकते हैं, जिससे चैनल की दृश्यता और सब्सक्राइबर संख्या में संभावित वृद्धि हो सकती है। यह फीचर डिजिटल मार्केटिंग और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो चैनल प्रमोशन को सरल और प्रभावी बनाएगा।क्यूआर कोड का इस्तोमाल कैसे करें ,अपने फोन में यूट्यूब ऐप को खोलें।स्क्रीन के बॉटम राइट कॉर्नर पर अपनी प्रोफाइल आइकन पर टैप करें। अब टॉप पर स्थित प्रोफाइल आइकन पर दोबारा टैप करें। टॉप राइट कॉर्नर पर मेन्यू आइकन (तीन वर्टिकल डॉट्स) पर क्लिक करें।मेन्यू से “Share” ऑप्शन पर टैप करें।यहां “QR Code” ऑप्शन पर क्लिक करें।स्क्रीन पर आपका क्यूआर कोड दिखेगा, जिसे आप सीधे स्कैन करवा सकते हैं या गैलरी में सेव कर सकते हैं। –Pooja Mishra
Read more
Barsat में बढ़ी बीमारियों की संख्या

Barsat में बीमारियों का Explosive: Delhi-NCR में 50% बढ़ी मरीजों की संख्या

Barsat में बढ़ी बीमारियों की संख्या, Delhi-NCR अस्पतालों में मरीजों की भीड़ Barsat के मौसम में Delhi-NCR क्षेत्र में बीमारियों का कहर तेजी से बढ़ रहा है। Barsat में बीमारियों का विस्फोट: Delhi-NCR में 50% बढ़ी मरीजों की संख्या और के कारण पैदा होने वाली बीमारियां जैसे वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टाइफाइड, पीलिया, हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस ई और गैस्ट्रोएंटेराइटिस ने लोगों को affect कर रही है। पिछले कुछ दिनों में अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है, और हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह समस्या अगस्त में तेजी से increase हुई है, और सितंबर तक यह और भी गंभीर हो सकती है। Gurugram के Narayan Hospital के Senior Consultant Dr. PankajVerma News agency को बताया, “हमारे ओपीडी में गैस्ट्रोएंटेराइटिस, स्किन इंफेक्शन और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में इज़ाफ़ा देखा जा रहा है। हर सप्ताह लगभग 50 से 70 मरीज इन बीमारियों के साथ आते हैं। इनमें से ज्यादा तर मरीज वायरल इंफेक्शन का शिकार होते हैं, जो गैस्ट्रोएंटेराइटिस का कारण बनता है। स्किन इंफेक्शन भी आम हो गए हैं।इस मौसम में डेंगू और टाइफाइड के मामलों में भी इज़ाफ़ा देखा जा रहा है। वायरल बुखार के लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगना, शरीर में दर्द और थकान शामिल हैं। Faridabad के Amrita Hospital के Pediatric Pulmonology Expert Dr. Maninder Dhaliwal ने कहा कि इस मौसम में वायरल अपर रेस्पिरेटरी इंफेक्शन और वायरल डायरिया आम हैं। बच्चों में डेंगू के मामले भी हाल ही में सामने आए हैं। टाइफाइड और हेपेटाइटिस और हेपेटाइटिस ई के मामले भी normal हैं। ये बीमारियां अक्सर दूषित पानी और खाने के कारण होती हैं और लिवर में सूजन का कारण बनती हैं। Barsat में बीमारियों का विस्फोट: Delhi-NCR में 50% बढ़ी मरीजों की संख्या Dr. Sumit Ray, Medical Director of Holy Family Hospital ने बताया, “अगस्त और सितंबर के महीनों में हर साल वायरल संक्रमण, डेंगू और अन्य वायरल इंफेक्शन के मामलों में 10 से 20 प्रतिशत की इज़ाफ़ा हो रहा है। इस मौसम में एच1एन1 या स्वाइन फ्लू का प्रकोप भी थोड़ा बढ़ जाता है। जीका, मलेरिया और चिकनगुनिया भी लोगों को संक्रमित कर रहे हैं। New Delhi में स्थित Indraprastha Apollo Hospitals Senior Consultant, Infectious Diseases Department Dr. Jatin Ahuja ने कहा कि वे मरीजों में पीसीआर टेस्ट के जरिए कोरोनावायरस फैमिली स्ट्रेन का डायग्नोसिस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण कभी-कभी समान होते हैं, जैसे कि चकत्ते पड़ना। कुछ मामलों में, जीका के लक्षण भी चिकनगुनिया से मिलते-जुलते हैं, जिसमें जोड़ों में दर्द और बुखार शामिल है।इस स्थिति को देखते हुए, expert ने लोगों से सावधान रहने और Barsat के मौसम में साफ-सफाई पर ध्यान देने की अपील की है, ताकि इन बीमारियों के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके। –Pooja Mishra
Read more
1 September से अनचाहे Calls से राहत

1 September से अनचाहे Calls से राहत: ट्राई के नए नियमों से 140 Crore यूजर्स को मिलेगा बड़ा सुरक्षा कवच

1 September 2024 update :- अनचाहे कॉल से परेशान मोबाइल यूजर्स 1 September 2024 से राहत महसूस कर सकते हैं, बशर्ते व्हाइट लिस्ट (सेफ नंबर) में शामिल कंपनियां इमरजेंसी स्थितियों का गलत फायदा उठाकर ब्लॉक किए गए नंबरों को फिर से एक्टिव ना करें। इस मुद्दे को हल करने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) लगातार काम कर रही है। ट्राई ने बीएसएनएल, आइडिया-वोडाफोन, एयरटेल, जियो सहित सभी टेलीकॉम प्रोवाइडर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिन्हें 1 सितंबर से लागू किया जाएगा। ट्राई ने निर्देश दिया है कि 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल्स और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉक चेन आधारित डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी) प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जाए। अनचाहे कॉल से परेशान मोबाइल यूजर्स 1 September 2024 से राहत महसूस कर सकते हैं, बशर्ते व्हाइट लिस्ट (सेफ नंबर) में शामिल कंपनियां इमरजेंसी स्थितियों का गलत फायदा उठाकर ब्लॉक किए गए नंबरों को फिर से एक्टिव ना करें। इस मुद्दे को हल करने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) लगातार काम कर रही है। ट्राई के नए नियमों से 1 September से 140 करोड़ यूजर्स को मिलेगी अनचाही कॉल्स से छुटकारा! ट्राई के अधिकारी ने कहा, आपात स्थिति का नाजायज फायदा उठाकर मैसेज करने पर टेलीमार्केटर कंपनियों का सब्सक्रिप्शन एक महीने के लिए रद्द होगा। गलती दोहराने पर ब्लैक लिस्ट किया जा सकेगा। ट्राई ने बीएसएनएल, आइडिया-वोडाफोन, एयरटेल, जियो सहित सभी टेलीकॉम प्रोवाइडर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिन्हें 1 September से लागू किया जाएगा। ट्राई ने निर्देश दिया है कि 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल्स और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉक चेन आधारित डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी) प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जाए। इससे ठगी कॉल्स को रोका जा सकेगा, लेकिन डीएलटी पर रजिस्टर्ड कंपनियों के कॉल्स और मैसेजिंग जारी रहेंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को खुद ही नंबर ब्लॉक करने होंगे। प्राकृतिक आपदाओं, आंतरिक या बाह्य सुरक्षा के निर्देशों या अन्य आवश्यक जानकारी देने के लिए कुछ अवधि (आमतौर पर 2 घंटे) के लिए नंबरों को अनब्लॉक किया जाता है। ट्राई ने प्रमोशनल कॉल और मैसेज के लिए नई सीरीज जारी की है। नए नियम के मुताबिक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से प्रमोशनल वॉयस कॉलिंग वाले मैसेज आएंगे, जबकि 160 नंबर सीरीज से वित्तीय लेनदेन और सर्विस वॉयस कॉल आएंगे। जल्द ही टेलीकॉम कंपनियों को इसके बारे में निर्देश दिए जाएंगे। इस सीरीज की मदद से यूजर्स आसानी से पहचान सकेंगे कि कौन सा मैसेज और कॉल प्रमोशनल है। इससे फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी। –Khushi Sharma
Read more
Security Forces की निर्णायक कार्रवाई

Security Forces की निर्णायक कार्रवाई: 29 अगस्त को घुसपैठ की साजिश नाकाम, आतंकियों का खात्मा

Jammu and Kashmir के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर सेना और पुलिस ने मिलकर घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया है। 28-29 अगस्त की दरमियानी रात को टंगधार और मच्छल इलाकों में शुरू किए गए इस अभियान में, तीन आतंकवादियों के मारे जाने की संभावना जताई गई है। भारतीय सेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि आतंकवादी घुसपैठ करने की कोशिश में हैं, जिसके बाद यह अभियान शुरू किया गया। चिनार कॉर्प्स ने 29 अगस्त को एक पोस्ट में बताया कि घुसपैठ की आशंकाओं के चलते घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया गया और एक आतंकवादी के मारे जाने की संभावना है। हालांकि, यह अभियान अभी भी जारी है और सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं. Jammu and Kashmir में बढ़ी सतर्कता, Security Forces की निर्णायक कार्रवाई ने घुसपैठ की कोशिश को किया विफल इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भी 28 अगस्त को आतंकवादियों और Security Forces के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों के अनुसार, 28 अगस्त की रात 9:30 बजे से खेरी मोहरा लाठी और दंथल इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान, रात करीब 11:45 बजे सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी भी हुई। उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने 16 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा के साथ सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों का दौरा कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें क्षेत्र में Security Forces के बीच तालमेल और अभियान संबंधी तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने सैनिकों को उच्च मनोबल बनाए रखने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का प्रोत्साहन दिया। यह अभियान Jammu and Kashmir में Security Forces की सतर्कता और आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने के लिए उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भविष्य में भी ऐसे अभियानों के जारी रहने की संभावना है ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे –Khushi Sharma
Read more
आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉलेज में छुपे कैमरे

आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉलेज में छुपे कैमरे का पर्दाफाश, आरोपी छात्र हिरासत में

आंध्र प्रदेश के SR Gudlavalleru Engineering College में छात्राओं के हॉस्टल के वॉशरूम में छुपा हुआ कैमरा मिलने के बाद विरोध प्रदर्शन क आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के SR Gudlavalleru Engineering College में गुरुवार को एक गर्ल स्टूडेंट के वॉशरूम में छुपा हुआ कैमरा मिलने के बाद भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। कई महिला छात्राओं ने हमें न्याय चाहिए जैसे नारे लगाते हुए दिखीं, और उन्होंने से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और कैंपस में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। आपको बता दें कि आरोपी ओर कोई नही उसी कॉलेज का छात्र है विजय के रुप में की गई है, उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी का लैपटॉप जब्त कर लिया गया है और लगभग 300 आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए गए हैं, पुलिस को संदेह है कि उसने ऐसे आपत्तिजनक वीडियो अन्य छात्रों को बेचा है।यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पुरे देश में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज को लेकर आम लोगों में गुस्सा है . Cheif Minister ने छात्रावास में छुपे हुए कैमरों की उपस्थिति को लेकर छात्रों की चिंता पर जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी और एसपी को तुरंत जिला मंत्री कोल्लू रविंद्र के साथ मौके पर जाने का आदेश दिया है।”उन्होंने आगे कहा, “दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी यदि जांच में यह साबित होता है कि उन्होंने कोई गलती की है। सख्त दंड दिया जाएगा –Khushi Sharma 
Read more
SCO बैठक के लिए पाक पीएम ने पीएम मोदी

SCO बैठक के लिए पाक पीएम ने पीएम मोदी को भेजा निमंत्रण, भारत के निर्णय पर टिकी निगाहें

SCO बैठक के लिए पाक पीएम ने PM Modi को भेजा निमंत्रण : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अक्टूबर में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन SCO की बैठक के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। SCO के पूर्ण सदस्य देशों में भारत, पाकिस्तान, और चीन शामिल हैं, जबकि अन्य सदस्य देशों में रूस, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, किर्गिस्तान, और कजाखस्तान हैं। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि 15-16 अक्टूबर को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए विभिन्न देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है। इस निमंत्रण में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं, लेकिन भारत ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। आपको बता दें कि इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच तनावपूर्ण संबंध है . बलूच ने कहा कि कुछ देशों ने पहले ही SCO की बैठक में भाग लेने की पुष्टि कर दी है। हालांकि, किस देश ने पुष्टि की है, यह अभी नही बताया गया है । उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण संबंध हैं, जिसमें कश्मीर मुद्दा और पाकिस्तान से होने वाले सीमा पार आतंकवाद मुख्य कारण हैं। SCO की बैठक में पीएम मोदी की भागीदारी पर सवाल, पाक ने भेजा निमंत्रण क्या है SCO : यह एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जिसका गठन 2001 में हुआ था। इसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, और स्थिरता बनाए रखना के लिये हुआ था । संगठन का फोकस सदस्य देशों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत करना है। भारत ने पिछली एससीओ बैठक की मेजबानी की थी, जिसमें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने वीडियो लिंक के माध्यम से भाग लिया था। SCO की इस बैठक में भाग लेने के लिए भारत के निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हैं, खासकर मौजूदा तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए। हालाकि भारत की मेजबानी में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने वीडियो लिंक के माध्यम से भाग लिया था लेकिन पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार से आंतकवादियों की खेप रवाना करने के उसके रवैेये से ऐसा माना जा रहा है और इस बात की प्रबल संभावना है कि पीएम मोदी इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए नही जायेंगे –Khushi Sharma
Read more
Delhi High Court ने पूजा खेडकर

Delhi High Court ने पूजा खेडकर को 5 सितंबर 2024 तक दी अंतरिम सुरक्षा: हाई-स्टेक्स UPSC मामले में जीत और विवाद

Delhi High Court ने गुरुवार को Ex- IAS Officer पूजा खेडकर को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम सुरक्षा 5 सितंबर 2024 तक बढ़ा दी है। यह सुरक्षा उन पर UPSC Exam में धोखाधड़ी के आरोपों के मामले में दी गई है, जिसमें उन पर आरोप है कि उन्होंने निर्धारित सीमा से ज्यादा बार परीक्षा दी है। यह मामला तब शुरू हुआ जब UPSC ने पिछले महीने पूजा खेडकर के खिलाफ कई कार्यवाइयां शुरू कीं, जिनमें फर्जी पहचान से सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने का आरोप भी शामिल है। पिछले महीने, UPSC ने पूजा खेडकर की candidates को रद्द कर दिया था और उन्हें भविष्य की सभी परीक्षाओं से भी वंचित कर दिया था। UPSC का आरोप है कि पूजा ने फर्जी पहचान का use करके परीक्षा में शामिल होने की कोशिश किया और कई बार परीक्षा दी, जो कि नियमों के खिलाफ है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। Delhi High Court का महत्वपूर्ण आदेश Delhi High Court का महत्वपूर्ण आदेश : पूजा खेडकर ने आरोपों का इनकार करते हुए कहा है कि UPSC के पास उन्हें अयोग्य घोषित करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने अपनी याचिका में तर्क दिया कि चयन और नियुक्ति के बाद, केवल Central Government Department of Personnel and Training (DOPT) ही इस संबंध में कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ लगाए गए फर्जी दस्तावेजों और धोखाधड़ी के आरोप पूरी तरह से गलत हैं। पूजा ने अपने चार पन्नों के जवाब में कहा है कि उन्होंने 2012 से 2022 तक न तो अपना पहला नाम बदला है और न ही अपना उपनाम। उन्होंने UPSC के सामने कभी भी अपना नाम गलत तरीके से पेश नहीं किया है। उनके मुताबिक, “2012 से 2022 तक आवेदक के पहले नाम और उपनाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जैसा कि सभी डीएएफ (डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म) में लगातार दिखाया गया है।20 अगस्त को दायर किए गए अपने जवाब में, UPSC ने पूजा खेडकर की anticipatory bail की मांग का विरोध किया। आयोग ने कहा कि पूजा से पूछताछ की जरूरत है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसने उन्हें civil services exam 2022 में अस्थायी रूप से select कराने में मदद की। UPSC और Delhi Police की प्रतिक्रिया UPSC ने दलील दी कि पूजा द्वारा की गई धोखाधड़ी की गंभीरता unprecedented है, क्योंकि यह न केवल आयोग के खिलाफ है बल्कि आम जनता और देश के नागरिकों के विश्वास के खिलाफ भी है। sub-commission ने कहा कि पूजा खेडकर के पास पहले से ही 11 दस्तावेज हैं, और आयोग को किसी और दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। पूजा ने अपनी याचिका में anticipatory bail की मांग करते हुए कहा कि उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि सभी दस्तावेज़ सही हैं और सक्षम अधिकारियों द्वारा जारी किए गए हैं।21 अगस्त को Delhi High Court ने पूजा खेडकर को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम सुरक्षा को 29 अगस्त तक बढ़ा दिया था। इस निर्णय के खिलाफ दिल्ली पुलिस और UPSC ने विरोध किया था, लेकिन Delhi High Court ने पूजा को राहत दी। इस फैसले के बाद, गुरुवार को हाईकोर्ट ने पूजा खेडकर को दी गई अंतरिम सुरक्षा की अवधि को 5 सितंबर 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है। Delhi High Court ने यह आदेश देते हुए कहा कि पूजा खेडकर की anticipatory bail याचिका पर विचार किया जाएगा और इस दौरान उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की जाएगी। Delhi High Court ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले की सुनवाई के दौरान सभी संबंधित पक्षों को अपनी दलीलें और सबूत प्रस्तुत करने का पूरा अवसर मिलेगा। -Pooja Mishra
Read more
kangana rawat

Kangana Rawat का विवादास्पद बयान और सिमरनजीत सिंह मान की तीखी प्रतिक्रिया

Kangana Rawat का विवादास्पद बयान : हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले kangana rawat के एक बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। और अब इसके बाद शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने kangana rawat पर विवादास्पद टिप्पणी की है। करनाल में एक सभा के दौरान, जब मान से कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया पूछी गई, तो उन्होंने कहा, “क्या उन्हें (कंगना) से पूछें कि बलात्कार कैसे होता है?उन्हें इस बारे में काफी अनुभव है। कंगना रावत के बयान से राजनीति में गरमाहट: मान की यह टिप्पणी kangana rawat के एक हाल ही में दिये दैनिक भास्कर के इंटरव्यू के बाद आई है, जिसमे उनसे बांग्लादेश में हो रहे पुरे घटना पर सवाल पुछने गया जिस पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के दौरान रेप और हत्याएं हो रही थीं। जबकि कंगना के इस विवादास्पद बयान पर भाजपा ने खुद को अलग करते हुए प्रेस रिलीज जारी की जिसमें लिखा- पार्टी कंगना के बयान से असहमत है। उन्हें पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बोलने की इजाजत नहीं है। भाजपा का कंगना के बयान से दूरी बनाना kangana rawat के इस बयान ने पहले ही राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी, और अब मान की टिप्पणी ने इसे और भी विवादास्पद बना दिया है। इस टिप्पणी को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मान की आलोचना की है और इसे गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है। kangana rawat का बयान, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान हिंसा, रेप और हत्याओं का आरोप लगाया था, bjp के लिए भी मुसीबत का सबब बन गया है। पार्टी ने अपने आप को इस बयान से अलग कर लिया है, लेकिन इस बयान के चलते राजनीतिक माहौल में गरमाहट और बढ़ गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनावों में इस मुद्दे का क्या असर पड़ता है और कंगना रनौत और सिमरनजीत सिंह मान की टिप्पणियाँ किस तरह से चुनावी माहौल को प्रभावित करती हैं। कंगना की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात आपको ये भी बता दें कि एक्ट्रेस ​​​​​​ kangana rawat गुरुवार (29 अगस्त) को bjp अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचीं। दिल्ली में  नड्डा के आवास पर करीब आधे घंटे रहने के बाद कंगना वहां से निकल गईं। किसान आंदोलन पर बयान के बाद भाजपा के किसी बड़े नेता से कंगना की यह पहली मुलाकात थी। क्या इस मुलाकात के  बाद kangana  इस तरीके की बयान बाजी देना बंद कर देंगी ? ये देखना दिलचसिप होंगा – Khushi Sharma
Read more