मंडी: मस्जिद में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कनेक्शन काटे गए

  • Home
  • Trending News
  • मंडी: मस्जिद में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कनेक्शन काटे गए
मंडी: मस्जिद में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

मंडी: मस्जिद में अवैध निर्माण पर नगर निगम का एक्शन, कनेक्शन काटे गए

नगर निगम मंडी ने मस्जिद में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वहां के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए हैं। यह कदम नगर निगम कोर्ट के फैसले के बाद उठाया गया, जिसमें मस्जिद के पूरे निर्माण को अवैध करार दिया गया था।Municipal Corporation Commissioner ने बताया कि अवैध निर्माण के घोषित होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Electricity department के Senior Executive Engineer राजेश कुमार ने कनेक्शन काटने की पुष्टि की है, जबकि जल शक्ति department के executive engineer ने बताया कि पानी का कनेक्शन काटने के लिए departmental legal action जारी है।इस मामले में, 10 सितंबर को illegal mosque को गिराने की मांग उठाई गई थी। 12 सितंबर को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने Public Works Department की जमीन पर बनी मस्जिद की बाहरी दीवार को स्वयं गिरा दिया।

इसके बाद, 13 सितंबर को हिंदू संगठनों के द्वारा इस मस्जिद को पूरी तरह से गिराने की मांग करते हुए protest किया गया।नगर निगम कोर्ट ने 30 दिनों के भीतर illegal mosque को पुराने रूप में लाने के आदेश दिए हैं, जिसमें यह बताया गया है कि मस्जिद का गुंबदनुमा ढांचा पहले 45 वर्ग मीटर में बना था, जबकि वर्तमान में 231 वर्ग मीटर पर अवैध कब्जा पाया गया है।स्थानीय लोगों ने इस गुंबदनुमा ढांचे को हिंदू देव स्थल शिवालय होने का भी दावा किया है और पुरातत्व विभाग ने यहां खुदाई की मांग उठाई है।

फिलहाल, मंडी और शिमला में स्थिति शांत है, लेकिन शिमला में मस्जिद के पास पुलिस बल की तैनाती की गई है।इस मामले पर आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है, जबकि स्थानीय समुदायों के बीच तनाव को कम करने के लिए कोशिश जारी हैं।

Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)