दिल्ली-एनसीआर में डेंगू का कहर: Safdarjung में दूसरी मौत, मेयर पर लापरवाही के आरोप

  • Home
  • whats new
  • दिल्ली-एनसीआर में डेंगू का कहर: Safdarjung में दूसरी मौत, मेयर पर लापरवाही के आरोप
बारिश के बाद मामले तेज, Safdarjung अस्पताल में दूसरी मौत

बारिश के बाद मामले तेज, Safdarjung अस्पताल में दूसरी मौत

दिल्ली-एनसीआर में डेंगू का खतरा बढ़ गया है। Safdarjung अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई, जिससे इस साल डेंगू से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। बारिश के मौसम में डेंगू के मामलों में तेजी आई है। बीजेपी ने मेयर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर डेंगू का खतरा बढ़ गया है। मॉनसून के मौसम में मच्छरों ने पैदा होने वाली बीमारी के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को दिल्ली के Safdarjung अस्पताल में एक डेंगू मरीज की मौत हो गई। अब तक दिल्ली में डेंगू से दो मौत हो चुकी हैं।

रविवार को लोक नायक अस्पताल में डेंगू से पहली मौत हुई है। लोक नायक अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पिछले हफते अस्पताल में डेंगू के कारण 54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके के रहने वाले इस व्यक्ति को 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार आठ सितंबर को उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके अगले ही दिन यानी सोमवार को सफदरजंग अस्पताल में डेंगू के दूसरे मरीज की मौत हो गई।

बारिश के मौसम में बढ़ रहे हैं डेंगू के केस

दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इस साल राजधानी दिल्ली में डेंगू के 650 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं बारिश के बाद दिल्ली में एक बार फिर से डेंगू के मामलों में इजाफा होना शुरू हो गया है। पिछले साल यानी 2023 में दिल्ली में डेंगू के 9,266 मामले सामने आए थे और 19 मौतें दर्ज की गई थीं। फिलहाल पिछले साल जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले नगर निगम ने डेंगू के मामलों और मौतों पर साप्ताहिक रिपोर्ट जारी करना बंद कर दिया था।

बीजेपी ने दिल्ली की मेयर पर साधा निशाना

इधर दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली में डेंगू से मौत की खबर सुनकर दिल्लीवाले बेचैन हो गए हैं। उन्होंने कहा, हम दिल्ली में लगातार डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के बढ़ते प्रकोप की ओर मेयर का ध्यान आकर्षित कर इसकी रोकथाम के अभियान में तेजी लाने की मांग करते रहे हैं, लेकिन मेयर इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं।

उन्होंने इस मुद्दे पर मेयर से इस्तीफे की मांग की है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि बड़े ही खेद की बात है कि बढ़ती बारिश, जलजमाव और गंदगी के बावजूद मेयर ने मच्छर रोधी अभियान पर बिल्कुल ध्यान नही दिया। सिर्फ ब्यानबाज़ी की और इस कारण दिल्ली की स्थिति पूरी तरह बिगड़ गई है। डेंगू, मलेरिया दिल्ली में पैर पसार रहे हैं। शुक्रवार को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में डेंगू से इस साल पहली मौत हुई। इसने दिल्लीवालों को बेचैन कर दिया है।

Khushi Sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)