नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की सरकार बनने की तैयारी
जम्मू-कश्मीर में छ सालों के बाद कल यानि रविवार को राष्टपति शासन हटने को बाद , अब सरकार बनने की तैयारी तेज है। जम्मू-कश्मीर में 2014 के बाद 2024 में विधानसभा चुनाव हुए, 2014 में बीजेपी और पीडीपी ने मिलकर गठबंधन सरकार बनाई थी। हालांकि, 2018 में बीजेपी ने अपना समर्थन वापस ले लिया, जिसके कारण महबूबा मुफ्ती की सरकार गिर गई थी और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा । जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया था
हाल ही में हुए जम्मु और कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन ने जीत हासिल की है। इस गठबंधन ने 49 सीटों पर सफलता मिली है, जबकि बीजेपी ने 29 सीटों पर जीत हासिल की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस को निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी प्राप्त हो रहा है। जम्मू के छम्ब विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले निर्दलीय विधायक सतीश शर्मा ने भी नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन करने का निर्णय लिया है।वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल ने डोडा में एक रैली के दौरान घोषणा की कि उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस को सरकार बनाने में पूरा सहयोग करेगी।
उमर अब्दुल्ला की अगुवाई वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख 16 अक्टूबर को हो सकता है । हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नही की गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस की बैठक में उमर अब्दुल्ला को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है। पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि पार्टी ने एकमत से उमर अब्दुल्ला को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी है।
–Khushi Sharma
