मुंबई के धारावी में बीएमसी की कार्रवाई पर तनाव: मस्जिद का अवैध हिस्सा तोड़ने पर विरोध
मुंबई के धारावी में महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने के लिए पहुंची BMC की टीम के खिलाफ तनाव बढ़ गया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने BMC की कार्रवाई का विरोध करते हुए सड़कों को जाम कर दिया, जिसके चलते नगर पालिका की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, BMC ने इस मस्जिद को unauthorized करार देते हुए इसे तोड़ने का नोटिस जारी किया था।
आज की कार्रवाई से पहले, मुस्लिम समुदाय के लोग रात से ही सड़कों पर जुट गए और रास्ता जाम कर दिया। उन्होंने मस्जिद की ऐतिहासिकता का हवाला देते हुए कहा कि यह स्थान 25 साल पुराना है और इसे गिराना गलत है।BMC की कार्रवाई के दौरान भीड़ ने नगर पालिका की एक गाड़ी को नुकसान पहुंचाया, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है, और पुलिस अधिकारी BMC अधिकारियों के साथ मिलकर मुस्लिम समुदाय के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं।इस बीच, मुंबई उत्तर केंद्रीय सांसद ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और धारावी के मस्जिद को मिली डिमोलिशन नोटिस के बारे में लोगों की भावनाएं साझा कीं। गायकवाड़ ने कहा कि CM ने आश्वासन दिया है कि तोड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।धारावी में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और स्थानीय समुदाय का कहना है कि वे इस मुद्दे पर आगे भी विरोध जारी रखेंगे। ऐसे ही और अपडेट के लिए बने रहें नितिपथ के साथ। धन्यवाद!
–Pooja Mishra
