दिल्ली के जहांगीरपुरी में मंदिर में मौजूद लोगों पर पथराव के बाद जबरदस्त हंगामा हुआ.. और इस हंगामे का एक CCTV विडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है…जानकारी के मुताबिक़ किसी बात को लेकर एक ही समुदाय के लोगों में विवाद हो गया, जिसके बाद इन्होंने एक दूसरे पर पत्थर फेंका शुरू कर दिया.
CCTV फ़ुटेज में दिख रहा है कि मंदिर के अंदर बाहर से पत्थर फेंके जा रहे हैं. इस घटना के बाद जहांगीरपूरी में भारी हंगामा और बवाल जैसी स्थिति बनी हुई है. सूत्रों के मुताबिक किसी बात को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ है. दोनों ही पक्ष एक ही समुदाय के है.
जहांगीरपुरी के मंदिर में पथराव, CCTV वीडियो हुआ वायरल
पहले पथराव बाहर से हुआ उसके बाद मंदिर के अंदर से भी बाहर से पत्थर फेंके गए.पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. CCTV फुजेट की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है. साथ में ही ये पथराव क्यों किया गया इसकी वजह भी पता लगाने में लगी हुई है… तो आपका क्या मानना है इस पथराव की घटना को लेकर…
-Khushi Sharma
