जला देंगे अकबर की तारीफ करने वाली किताबें , ये बयान है राजस्थान के शिक्षा में मंत्री का राजस्थान के Shiksha Mantri मदन दिलावर ने एक नए विवाद को जन्म देते हुए कहा है कि मुगल सम्राट अकबर को राजस्थान के स्कूलों में एक महान व्यक्ति के रूप में नहीं पढ़ाया जाएगा। उदयपुर में 28वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह के दौरान दिलावर ने कहा कि अकबर एक ‘लुटेरा था और उसकी महानता को दर्शाने वाली किताबों को राजस्थान में अब नहीं पढ़ाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि ऐसी सभी किताबों को जला दिया जाएगा, जो अकबर को महान बताती हैं।

Shiksha Mantri ने अकबर की तुलना महाराणा प्रताप से करना मेवाड़ और राजस्थान की जनता का अपमान बताया। उन्होंने कहा, “अकबर ने सालों तक देश को लूटा है और ऐसे व्यक्ति को महान कहना मूर्खता है।” उन्होंने आगे कहा कि अकबर को महान बताने वाले इतिहासकारों और पुस्तकों को राजस्थान में स्थान नहीं दिया जाएगा और भविष्य में किसी भी मुगल सम्राट की ‘महान व्यक्तित्व’ के रूप में प्रशंसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिलावर ने स्पष्ट किया कि राजस्थान में अब किसी भी स्कूल की किताब में अकबर को महान के रूप में नहीं पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा, “मैं शपथ लेकर कहता हूं कि आगे से राजस्थान में किसी भी किताब में अकबर को महान रूप में नहीं पढ़ाया जाएगा।” मंत्री ने यह भी कहा कि अकबर जैसे व्यक्ति की महानता का गुणगान करना मेवाड़ और राजस्थान के लोगों के लिए अपमानजनक है।
आपको बता हें कि Shiksha Mantri मदन दिलावर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब शिक्षा में पाठ्यक्रम को लेकर कई राज्यों में बहस चल रही है। उनके इस बयान ने राजस्थान और देश के बाकी हिस्सों में एक नई बहस छेड़ दी है। कई लोगों का मानना है कि यह बयान इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने जैसा है, जबकि कुछ लोग इसे एक साहसी कदम मानते हैं जो तथाकथित गलत इतिहास को सही करने की दिशा में उठाया गया है। मदन दिलावर पहले भी अकबर को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं, और उनके इस ताजे बयान ने इतिहासकारों और शिक्षाविदों के बीच बहस छेड़ दी है कि क्या इस प्रकार के बदलाव छात्रों के लिए सही दिशा में हैं। राजस्थान में शिक्षा नीति में इस प्रकार के बदलावों का व्यापक प्रभाव हो सकता है और आने वाले समय में यह देखने योग्य होगा कि इस पर किस प्रकार की प्रतिक्रियाएं आती हैं
~ Khushi Sharma
