Rohingya Refugees बांग्लादेश में पुनर्वास प्रक्रिया में तेजी और अंतर्राष्ट्रीय प्रयास
बांग्लादेश में Rohingya Refugees के पुनर्वास को लेकर 12 साल के लंबे अंतराल के बाद 2022 में पुनर्वास प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई। अब इस प्रक्रिया में 2023 के दौरान और तेजी देखी जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) के बांग्लादेश प्रमुख अब्दुसत्तोर एसोव ने बताया कि अमेरिका ने हजारों Rohingya Refugees को अपने देश में पुनः बसाने की प्रकिया दोहराई है, हालांकि इस प्रक्रिया में अभी और काम जरुरी है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुहम्मद यूनुस ने रविवार को दक्षिण एशिया में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के पुनर्वास में तेजी लाने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि यह निर्णय म्यांमार और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही हिंसा को देखते हुए लिया गया है।
Rohingya Refugees बांग्लादेश में पुनर्वास प्रक्रिया में तेजी और अंतर्राष्ट्रीय प्रयास
इस हिंसा के कारण बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमानों को बांग्लादेश में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। म्यांमार में सत्तारूढ़ सेना और बौद्ध बहुसंख्यक जातीय समूह अराकान आर्मी के बीच लड़ाई तेज होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। इस संघर्ष के कारण लगभग आठ हजार रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार की सीमा पार करके बांग्लादेश में शरण लेने के लिए भाग चुके हैं। सीमा पर बढ़ती हिंसा और संकट की स्थिति को देखते हुए Rohingya Refugees का पुनर्वास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता बनता जा रहा है।
~ Khushi Sharma
