प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

  • Home
  • राजनीति
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)
PMJJBY

भारत सरकार की एक योजना चल रही है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)

देश के लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए भारत सरकार की एक योजना चल रही है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)… इस योजना के तहत अगर कोई व्यक्ति अपना Insurance या बीमा करा लेता है… और अगर भगवान ना करे लेकिन दुर्भाग्य वश.. Unfortunately उस व्यक्ति की किसी बीमारी या दुर्घटना में मौत हो जाती है तो व्यक्ति के नॉमिनी या परिवार को बीमा की 2 लाख रुपए की राशि दे दी जाएगी.. इस Policy के लिए आपको साल में एक बार केवल 436 रुपए की शुल्क या premium देना होता है.. मतलब अगर हिसाब लगाइएगा तो हर महीने 40 रुपए से भी कम देना है आपको… और Insurance मिलेगा… 2 लाख रूपये का…

कैसे करें इसके लिए Apply – PMJJBY

1. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास एक बैंक खाता.. bank account होना चाहिए
2. ये बैंक खाता सरकारी या प्राइवेट बैंक में हो सकता है
3. इसके बाद आप इस योजना का लाभ लेने के लिए apply कर सकते हैं

कैसे ले सकते हैं Policy ?
PMJJBY

यह स्कीम LIC के साथ ही दूसरी प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के जरिए चलाई जाती है। व्यक्ति अपने बैंक में जाकर भी जानकारी ले सकता है, कई बैंकों का इंश्योरेंस कंपनियों के साथ टाइअप हैं।

कैसे मिलता है इंश्योरेंस क्लेम ? PMJJBY

नॉमिनी को उस इंश्योरेंस कंपनी या बैंक में क्लेम करना होता, जहां संबंधित व्यक्ति का इंश्योरेंस था। डेथ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। डिस्चार्ज रिसिप्ट के साथ ही दूसरे जरूरी कागजात देने होते हैं।नियम अनुसार दुर्घटना या insured व्यक्ति की मृत्यु के 30 दिनों के अंदर क्लेम ज़रूर कर लेना होता है|

 

-Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)