Narendra Modi 3.o में देश के प्रधामंत्री अपने मंत्रियो क टीम के साथ देश की सेवा करने को तैयार
मोदी 3.0, Narendra Modi ने रविवार को प्रधानमंत्री पद के लिए तीसरी बार शपथ ली। देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। 18वी लोकसभा चुनाव में NDA को बहुमत मिलने के बाद नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ ली और देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बराबरी की। प्रधान मानती के साथ-साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली……. इसमें 30 कैबिनेट मंत्री , 5 सवतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री है। जिसमे मंत्रिपरिषद में पिछली सरकार के अधिकतर प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया। जिसमे अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर के अलावा पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, गजेन्द्र सिंह शेखावत और हरदीप सिंह पुरी ने शपथ ली यानी ये एक बार फिर सरकार में है । केंद्रीय मंत्रिपरिषद में नए चेहरों में मनोहर लाल खट्टर, सी आर पाटिल, शिवराज सिंह चौहान, बंडी संजय कुमार और रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हैं। नई गठबंधन सरकार में 71 मंत्रियों की सूची में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। विभागों की घोषणा अभी नहीं की गई है। हालांकि, मोदी 3.0 के गठन में अखिल भारतीय प्रतिनिधित्व और गठबंधन सहयोगियों पर पर्याप्त ध्यान दिया गया है।

इस बार मंत्रियो के नए चेहरे
इस बार Narendra Modi सरकार में ज्यादातर नए चेहरे भाजपा के सहयोगी दलों से हैं। 11 सहयोगी दलों से भी मंत्री बने है। जिसमे 7 मंत्रीपरिसदो के पदो पर महिलाएं है।
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के राम मोहन नायडू, चंद्रशेखर पेम्मासानी, और जनता दल से राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर, शिवसेना के प्रतापराव जाधव के अलावा लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी, जनता दल से एच डी कुमारस्वामी, राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के रामदास आठवले और अपना दल अनुप्रिया पटेल मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में भी शपथ ली।
भाजपा से ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, प्रह्लाद जोशी, गिरिराज सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, जितेंद्र सिंह, एसपीएस बघेल, अन्नपूर्णा देवी, वीरेंद्र कुमार, पंकज चौधरी, शोभा करंदलाजे, कृष्ण पाल गुर्जर ने भी मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के जी किशन रेड्डी, सुकांत मजूमदार, राव इंद्रजीत सिंह, नित्यानंद राय ने भी शपथ ली।
इस बार Narendra Modi मंत्रिमंडल में इस बार कई चौकाने वाले कुछ नाम
चुनाव में हार के बाद भी बने मंत्री पंजाब से रवनीत सिंह बिट्ट और तमिलनाडु से मुरुगन को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उनमें दो ऐसे चेहरों को भी जगह मिली, जो लोकसभा चुनाव हार गए है। सबसे हैरतअंगेज रहे नामों में पंजाब के लुधियाना से BJP उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू और तमिलनाडु के नीलगिरी के उम्मीदवार एल. मुरुगन माने जा रहे है। पंजाब वाले नाम शामिल है। बिहार में BJP ने ब्राह्मण चेहरे के तौर पर सतीश दुबे को आगे किया है।
खुशी शर्मा की रिपोर्ट
