Narendra Modi का डोडा में कांग्रेस पर हमला जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का आश्वासन
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक महत्वपूर्ण जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर तीखा हमला किया। पीएम Narendra Modi ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें ले रहा है और पिछले दस वर्षों में हुए बदलाव किसी सपने से कम नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो पत्थर पहले पुलिस और फौज पर फेंके जाते थे, अब वही पत्थर नए जम्मू-कश्मीर के निर्माण में सहायक हो रहे हैं।
पीएम ने कुछ खास बाते कही पीएम Narendra Modi ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के तीन प्रमुख परिवारों ने राज्य की जनता के साथ अन्याय किया है। उन्होंने इस चुनाव को जम्मू-कश्मीर का भाग्य तय करने वाला बताया .

Narendra Modi ने कांग्रेस के अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा Narendra Modi और भाजपा नेताओं को जेल भेजना है
पीएम Narendra Modi ने आरोप लगाया कि इन दलों ने बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की आत्मा को नष्ट कर दिया और जम्मू-कश्मीर में दो संविधान चलाए।
पीएम Narendra Modi ने आश्वासन दिया कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा भाजपा सरकार ही देगी, लेकिन लोगों को उन नेताओं से सावधान रहना होगा जिन्होंने उनके अधिकार छीन लिए थे |
~ Khushi Sharma
