Malayalam film industry में controversy: Director Ranjeet पर यौन शोषण के आरोप, एक्टर ने दर्ज कराई शिकायत
Malayalam film industry एक बार फिर से controversy में घिर गई है, और इस बार यह मामला director Ranjeet से जुड़ा है। एक young actor ने director Ranjeet पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद इस घटना ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दिया है। केरल पुलिस के हवाले से ANI ने इस घटना की पुष्टि की है, और बताया गया है कि victim ने रंजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। victim actor के मुताबिक , रंजीत ने उसे ऑडिशन के लिए बेंगलुरु के एक होटल में बुलाया था। लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसे समझ आया कि situation कुछ और है।
Actor ने आरोप लगाया कि director ranjeet ने उसे अपने कपड़े उतारने के लिए कहा, और जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। victim का दावा है कि उसे लगा था कि यह audition का हिस्सा है, लेकिन बाद में उसे एहसास हुआ कि यह exploitation था।actor ने आरोप लगाया कि घटना के अगले दिन ranjeet ने उसे पैसे भी ऑफर किए थे। victim ने इस पूरे मामले की शिकायत केरल के DGP (Director General of Police) के पास दर्ज कराई है। इस मामले की investigation के लिए केरल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (SIT) को नियुक्त किया गया है। SIT में चार महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जो इस sensitive case की investigation करेंगी।
Malayalam Film Industry में उथल-पुथल: डायरेक्टर रंजीत पर 2 यौन शोषण के आरोप
Ranjeet पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। कुछ समय पहले एक bengali actress ने भी ranjeet पर sexual harassment का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 2009 में एक film के auditon के दौरान ranjeet ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। इन आरोपों के बाद ranjeet ने Kerala Film Academy से resign दे दिया था।
Kerala Government ने जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद Malayalam Film Industry में हो रहे यौन शोषण के मामलों की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है। इस कमेटी की रिपोर्ट ने इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर हो रहे sexual harassment के मामलों को उजागर किया था, जिसके बाद सरकार ने यह कड़ा कदम उठाया। director ranjeet पर लगे इस नए आरोप ने Malayalam Film Industry को एक बार फिर से कठघरे में खड़ा कर दिया है, और अब सबकी नजरें इस मामले की जांच पर टिकी हुई हैं।
–Pooja Mishra
