Maha Vikas Aghadi में सीएम पद को लेकर नया विवाद: पृथ्वीराज चव्हाण का बयान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बाकी हैं और सभी राजनीतिक दल अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। लेकिन चुनाव से पहले ही महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सीएम पद को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने सीएम पद के लिए अपना दावा ठोक दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि अगर महाविकास अघाड़ी की जीत होती है, तो मुख्यमंत्री कांग्रेस से ही होगा। आपको बता दें कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाविकास अघाड़ी में पहले से ही सीएम पद को लेकर विवाद चल रहा है। उद्धव ठाकरे ने चुनाव से पहले सीएम फेस की घोषणा की मांग की थी, लेकिन तब शरद पवार और कांग्रेस ने इस मांग को ठुकरा दिया था। लेकिन कांग्रेस के इस दावे ने गठबंधन में नए विवाद को जन्म दे दिया है। पृथ्वीराज चव्हाण ने बयान देते हुए कहा कि दावा किया कि एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। उनका कहना है कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे और कांग्रेस का ही मुख्यमंत्री बनेगा। ये बयान क्या रुख लेता है ये देखने वाली बात होंगी ।
