Kolkata के आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के बाद बढ़ते तनाव ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को गर्मा दिया है। राज्य में जारी डॉक्टरों की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री Mamta Banarjee ने बड़ा बयान दिया है, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। शायद ये देशभर का पहला ऐसा मामाला है , जहा कोई protest कुछ दिनों खुद बा खुद शेंत होने के वजाय गर्माता जा रहा है और अब ये मामला बंगाल की राजनीति और सरकार से जुड गया है .
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamta Banarjee ने आज एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि उन्हें कुर्सी से मोह नहीं है, बल्कि वह न्याय की चिंता कर रही हैं। ममता बनर्जी का यह बयान तब आया, जब वह लगातार तीन दिनों तक हड़ताली डॉक्टरों से मिलने का प्रयास करती रहीं, लेकिन डॉक्टरों ने मिलने से इनकार कर दिया।
कोलकाता में तनाव बढ़ा: Mamta Banarjee ने 3 दिनों की हड़ताल के बाद इस्तीफे की धमकी दी
आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के बाद से राज्य में तनाव बढ़ता जा रहा है। इस घटना के बाद से राज्य के डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। आज सुबह Mamta Banarjee ने हड़ताली डॉक्टरों के एक समूह को बैठक के लिए बुलाया था। लेकिन डॉक्टर लाइव स्ट्रीमिंग की मांग पर अड़े रहे, और बैठक नहीं हो सकी। जिसपर ममता बनैर्जी ने कहा मैंने तीन दिन तक इंतजार किया, लेकिन डॉक्टर बैठक में नहीं आए।
मुझे कुर्सी का मोह नहीं है, मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं। मुझे केवल न्याय की चिंता है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने डॉक्टरों के साथ समस्या का समाधान निकालने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
–Khushi Sharma
