Kangana Rawat का विवादास्पद बयान और सिमरनजीत सिंह मान की तीखी प्रतिक्रिया

kangana rawat

Kangana Rawat का विवादास्पद बयान : हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले kangana rawat के एक बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। और अब इसके बाद शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने kangana rawat पर विवादास्पद टिप्पणी की है। करनाल में एक सभा के दौरान, जब मान से कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया पूछी गई, तो उन्होंने कहा, “क्या उन्हें (कंगना) से पूछें कि बलात्कार कैसे होता है?उन्हें इस बारे में काफी अनुभव है।

कंगना रावत के बयान से राजनीति में गरमाहट:

मान की यह टिप्पणी kangana rawat के एक हाल ही में दिये दैनिक भास्कर के इंटरव्यू के बाद आई है, जिसमे उनसे बांग्लादेश में हो रहे पुरे घटना पर सवाल पुछने गया जिस पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के दौरान रेप और हत्याएं हो रही थीं। जबकि कंगना के इस विवादास्पद बयान पर भाजपा ने खुद को अलग करते हुए प्रेस रिलीज जारी की जिसमें लिखा- पार्टी कंगना के बयान से असहमत है। उन्हें पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बोलने की इजाजत नहीं है।

भाजपा का कंगना के बयान से दूरी बनाना

kangana rawat के इस बयान ने पहले ही राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी, और अब मान की टिप्पणी ने इसे और भी विवादास्पद बना दिया है। इस टिप्पणी को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मान की आलोचना की है और इसे गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है। kangana rawat का बयान, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान हिंसा, रेप और हत्याओं का आरोप लगाया था, bjp के लिए भी मुसीबत का सबब बन गया है।

पार्टी ने अपने आप को इस बयान से अलग कर लिया है, लेकिन इस बयान के चलते राजनीतिक माहौल में गरमाहट और बढ़ गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनावों में इस मुद्दे का क्या असर पड़ता है और कंगना रनौत और सिमरनजीत सिंह मान की टिप्पणियाँ किस तरह से चुनावी माहौल को प्रभावित करती हैं।

कंगना की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात

आपको ये भी बता दें कि एक्ट्रेस ​​​​​​ kangana rawat गुरुवार (29 अगस्त) को bjp अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचीं। दिल्ली में  नड्डा के आवास पर करीब आधे घंटे रहने के बाद कंगना वहां से निकल गईं। किसान आंदोलन पर बयान के बाद भाजपा के किसी बड़े नेता से कंगना की यह पहली मुलाकात थी।

क्या इस मुलाकात के  बाद kangana  इस तरीके की बयान बाजी देना बंद कर देंगी ? ये देखना दिलचसिप होंगा

– Khushi Sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)