Jharkhand की राजनीति में बड़ा उलटफेर: चंपाई सोरेन ने JMM छोड़ने की घोषणा की

  • Home
  • झारखंड
  • Jharkhand की राजनीति में बड़ा उलटफेर: चंपाई सोरेन ने JMM छोड़ने की घोषणा की
Jharkhand में बड़ा उलटफेर: Champai Soren ने JMM छोड़ दी

Jharkhand में बड़ा उलटफेर: Champai Soren ने JMM छोड़ दी

Jharkhand की राजनीति में बुधवार को एक बड़ा उलटफेर सामने आया जब former chief minister Champai Soren ने Jharkhand Mukti Morcha (JMM) छोड़ने की ऐलान किया। उन्होंने न केवल पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया, बल्कि मंत्री और विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया। Champai Soren ने CM Hemant Soren और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो को अपने इस्तीफे के पत्र भेजे हैं।चंपाई सोरेन ने इस्तीफे का कारण व्यक्तिगत बताया है। हालांकि, JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन को भेजे पत्र में उन्होंने पार्टी के भीतर अपने दर्द का भी विषय बताया है।

champai ने आरोप लगाया कि पार्टी में अपनी शिकायतें साझा करने का कोई मंच नहीं था, जिससे उनकी नाराजगी बढ़ गई। अब वे 30 अगस्त को रांची में BJP कार्यालय में शामिल होंगे, जहां वे BJP की सदस्यता ग्रहण करेंगे।इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने चंपाई सोरेन की जासूसी करने का आरोप लगाते हुए झारखंड पुलिस के दो सब इंस्पेक्टरों को हिरासत में लेने की जानकारी दी है। सरमा ने गुवाहाटी में मीडिया को बताया कि दोनों सब इंस्पेक्टर चंपाई सोरेन की निगरानी कर रहे थे और उनके साथ यात्रा कर रहे थे। उन्होंने दिल्ली के ताज होटल में Champai Soren के ठहरने की जगह पर कमरा बुक कराया और उनकी गतिविधियों की जानकारी Jharkhand सरकार को दी। Jharkhand पुलिस ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि दोनों सब इंस्पेक्टर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किए गए थे।

Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)