Eid Milad-un-Nabi के मौके पर मंगलुरु में हिंसक प्रदर्शन
कर्नाटक के मंगलुरु में *Eid Milad-un-Nabi* के मौके पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और हिंसक प्रदर्शन करने लगे। तनाव तब और बढ़ गया जब इन संगठनों के कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत हो गई, और उन्होंने बैरिकेड्स तक तोड़ दिए।दक्षिण कन्नड़ के एसपी यतीश एन ने कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी के इस मौके पर जो भी हिंसा करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है। जिले भर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं ताकि त्योहार के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। Eid Milad-un-Nabi प्रदर्शनकारियों की हिंसा के बावजूद, पुलिस ने शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है और सभी को चेतावनी दी है कि हिंसा या तोड़फोड़ में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
~ Khushi Sharma
