Nitipath

पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज: सोशल मीडिया पर बवाल, रिकॉर्ड तोड़ व्यूज pushpa 2 trailer

पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर रिलीज, रिकॉर्ड तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर मचाई धूम! साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ के ट्रेलर ने आते ही कई बढ़े रिकार्ड तोड़ दिए है । पहले आपको बता दें कि ये फिल्म 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। उससे पहले फिल्म का ट्रेलर पटना में रविवार को रिलीज किया गया है। ट्रेलर जैसे ही आया फैंस के बीच तहलका मच गया। पटना के गांधी मैदान में एक बड़े लाइव इवेंट के जरिए रिलीज किया गया. इस खास मौके पर फिल्म के सुपरस्टार्स अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना आए थे . इवेंट के दौरान फैंस की दीवानगी का आलम ये था कि गांधी मैदान में अल्लू अर्जुन और रश्मिका की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इतना ही नहीं लोग गांधी मैदान में बने खंभों तक पर चढ़ गए.सिर्फ ट्रेलर को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ टूट पड़ी। सोशल मीडिया पर भी पुष्पा 2 के ट्रेलर ने बवाल मचा दिया। फैंस के बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर पहले से ही काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी . किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि लोग ट्रेलर देखने के लिए इस कदर पागल हो सकते है । फिल्म ने कई रिकाड तोडे ट्रेलर रिलीज़ होने के एक घंटे में ही इसे 2 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देख डाला। वहीं, दो घंटो में ट्रेलर पर 4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा भी पार हो गया। देखते-देखते सोशल मीडिया पर पुष्पा 2 के ट्रेलर ने आग लगा दी है। फिल्म की स्टारकास्ट के साथ मेकर्स को भी यकीन नहीं हो रहा था कि अचानक ये क्या हो गया। फैंस ट्रेलर को जमकर शेयर करने लगे। इसके बाद अब तक इस ट्रेलर को जितने व्यूज मिले हैं उसे देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला देगी। जिसमें बड़ी-बड़ी फिल्मों के न टूटने वाले रिकॉर्ड भी चुटकियों में ध्वस्त हो जाएंगे।
Read more
अमिताभ और रजनीकांत की जोड़ी

अमिताभ और रजनीकांत की जोड़ी 30 साल बाद फिर साथ: वेट्टैयान द हंटर में एक्शन और थ्रिल

30 साल बाद एक साथ बडे पर्द पर नजर आ रहे है : वेट्टैयान द हंटर में इंडियन सिनेमा के शहंशाह और बिग बी अमिताभ बच्चन और थलाइवा रजनीकांत की जोड़ी बहुत लंबे समय के बाद आपको बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाली है । यह जोड़ी पूरे 30 साल बाद दर्शकों के सा मने आने वाली है । दोनों के फैंस को मूवी का बेसबरी से इंतजार कर रहे था। आपको बता दें कि आपको ये जोड़ी वेट्टैयान में देखने को मिलने वाली है । जिसका ट्रेलर 2 अक्टूबर को आउट कर दिया गया था। जो कल यानि 10 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है , यह एक तामिल मूवी है, जो हिंदी, कन्नड़ और तेलेगु में भी रिलीज होने वाली है। वेट्टैयान द हंटर का रिवयु वेट्टैयान एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। अगर मूवी के ट्रेलर को देख कर कहानी का जितना अंदाजा लगाया जा सकता है उसके हिसाब से यह फिल्म एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की कहानी है जो सिस्टम के खिलाफ लड़ता है। मूवी का कॉन्सेप्ट थोड़ा जाना पहचान सा है जैसे सिम्भा और सिंघम। मूवी के अंदर अमिताभ बच्चन वकील के रोल में नज़र आने वाले हैं। अगर मूवी के अंदर कास्ट की बात करे तो इस फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, राव रमेश और किशोर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म टीजे ग्ननवेल के निर्देशन में निर्देशित की जा रही है। जो निर्देशन के क्षेत्र में काफी अनुभव तो नही रखते है लेकीन , इनके निर्देशन में बनी जय भीम मूवी दर्शको की एक्सपेक्टेशन को बड़ा देता है। अगर मूवी के अंदर म्यूजिक की बात करे तो इस फ़िल्म में अनिरुद्ध का म्यूजिक है, जो जेलर जैसी मूवी में भी म्यूजिक दे चुके है। तो इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है, दर्शको के लिए मूवी की स्टोरी के साथ-साथ म्यूजिक भी काफी इंटरस्टिंग रहने वाला है। क्योंकि जेलर मूवी अपनी स्टोरी के साथ म्यूजिक के लिए भी काफी पसंद की गई थी। इस मूवी के अंदर हमे इंडियन सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत को खूब एक्शन करते हुऐ देखने वाले है। अगर मूवी के बजट की बात करे तो 160 करोड़ का इसका बजट है, जो इतने बड़ी कास्ट के साथ एक बड़ा बजट नही है। लेकिन ये मूवी बड़े पर्दे पर आकर क्या कमाल दिखाती है। यह देखने वाली बात होगी। फिल्म के ट्रेलर पर एक नजर इसका ट्रेलर 2 अक्टूबर को यूट्यूब पर आ चुका हैं। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत छात्रों के एक समूह से होती है जो एक अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और जिसके बाद एक इंटरव्यू दिखाया जाता है । जिसमें एक प्रदर्शनकारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है: “ऐसे बदमाशों को मुठभेड़ में मार दिया जाना चाहिए!” इसके बाद मामले में पुलिस की जांच और पुलिस व्यवस्था की अंदरूनी और बाहरी बातें दिखाई जाती हैं। इसके बाद थलाइवा हफ्ते का काम तीन दिन में निपटने की बात कर रहे है, हालाकि वो किसको निपटाने की बात कर रहे है ये सीक्रेट मूवी के लिए बचा कर रखा गया है। जैसे ही ट्रेलर यूट्यूब पर आया, प्रशंसक और सिनेमा प्रेमी अपनी खुशी को रोक नहीं पाए। 30 साल बाद थलाइवा और बिग बी की जोड़ी थलाइवर 170 के नाम से भी जानी जाने वाली वेट्टैयान द हंटर अमिताभ बच्चन की तमिल फिल्म इंडस्ट्री में पहली फिल्म होने वाली है। बॉलीवुड के शहंशाह और थलाइवा की यह जोड़ी 30 साल से ज़्यादा समय बाद फिर से एक साथ नज़र आई है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं। इससे पहले, दोनों दिग्गज अभिनेता हम (1991) और अंधा कानून (1983) जैसी फ़िल्मों में साथ नज़र आ चुके हैं। मूवी का ट्रेलर को देख कर तो ,दर्शको में काफी उत्साह दिखाई दे रहा हैं। अमिताभ बच्चन की पहली तामिल फिल्म और रजनीकांत की 170वी मूवी की यह जोड़ी बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाती हैं। यह देखने वाली बात होगी। रजनीकांत की हाल ही आई जेलर मूवी ने सभी रिकॉर्ड तोड कर बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया था और 1 दिन में 100 करोड़ जैसे बड़े लक्ष्य को बहुत आराम से पूरा किया था। अब देखना यह होगा कि यह क्या कमाल दिखाती हैं। –Khushi Sharma
Read more
kangan ranaut

kangana ranaut की फिल्म “emergency” विवादों में, CBFC से मंजूरी की रोक

हाईकोर्ट ने kangana ranaut की ‘इमरजेंसी’ पर रोक लगाई, 6 सितंबर की रिलीज रद्द kangana ranaut अपकमिंग फिल्म “emergency” विवादों में घिर गई है, फिल्म को सेंट्रल बोर्ड का सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी नही मिलनें पर इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई है। कंगना का कहना है , फिल्म को पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी मिल गई थी, लेकिन बाद में सर्टिफिकेशन रोक दी गई । कंगना ने दावा किया है कि यह फैसला उन्हें और सेंसर बोर्ड को मिल रही धमकियों के चलते लिया गया है। धमकियों में मांग की गई है कि फिल्म में इंदिरा गांधी की हत्या, भिंडरावाले, और पंजाब दंगे जैसे विवादित विषय न दिखाए जाएं। मुख्यता फिल्म का विरोध सिख समुदाय की ओर से किया जा रहा है , जिनका आरोप है कि फिल्म में उनकी छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। हाईकोर्ट ने kangana ranaut की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पर लगाई रोक, ट्रेलर पर भी बैन की धमकी मध्य प्रदेश के जबलपुर में सिख समुदाय के लोगों ने रैली निकालकर फिल्म पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की।इमरजेंसी फिल्म के लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर ने अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होंनें कहा सिख समुदाय से अपील की है कि वे विरोध बंद करें। उन्होंने कहा कि “emergency”फिल्म सिर्फ  kangana ranaut की नहीं है, बल्कि इसमें 500 लोगों की मेहनत लगी है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के कंटेंट के खिलाफ उठाए गए मुद्दे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ हैं। अपनी फिल्म की रोक पर कंगना ने कहा कि धमकियों और दबाव के बावजूद वे अपनी फिल्म को बिना किसी काट-छांट के रिलीज करने के लिए कोर्ट में लड़ेंगी। फिल्म की रिलीज पहले 6 सितंबर को तय थी . आपक बताते चले कि हाल ही में दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में ने कहा कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे। वहां रेप और हत्याएं हो रही थीं। जिससें पंजाब के लोगों में रोष और अधिक बढ गया है . – khushi sharma
Read more
Malayalam Film Industry में फिर बड़ा विवाद

Malayalam Film Industry में फिर बड़ा विवाद: 2 बार यौन शोषण के गंभीर आरोप डायरेक्टर रंजीत पर

Malayalam film industry में controversy: Director Ranjeet पर यौन शोषण के आरोप, एक्टर ने दर्ज कराई शिकायत Malayalam film industry एक बार फिर से controversy में घिर गई है, और इस बार यह मामला director Ranjeet से जुड़ा है। एक young actor ने director Ranjeet पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद इस घटना ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दिया है। केरल पुलिस के हवाले से ANI ने इस घटना की पुष्टि की है, और बताया गया है कि victim ने रंजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। victim actor के मुताबिक , रंजीत ने उसे ऑडिशन के लिए बेंगलुरु के एक होटल में बुलाया था। लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसे समझ आया कि situation कुछ और है। Actor ने आरोप लगाया कि director ranjeet ने उसे अपने कपड़े उतारने के लिए कहा, और जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। victim का दावा है कि उसे लगा था कि यह audition का हिस्सा है, लेकिन बाद में उसे एहसास हुआ कि यह exploitation था।actor ने आरोप लगाया कि घटना के अगले दिन ranjeet ने उसे पैसे भी ऑफर किए थे। victim ने इस पूरे मामले की शिकायत केरल के DGP (Director General of Police) के पास दर्ज कराई है। इस मामले की investigation के लिए केरल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (SIT) को नियुक्त किया गया है। SIT में चार महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जो इस sensitive case की investigation करेंगी। Malayalam Film Industry में उथल-पुथल: डायरेक्टर रंजीत पर 2 यौन शोषण के आरोप Ranjeet पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। कुछ समय पहले एक bengali actress ने भी ranjeet पर sexual harassment का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 2009 में एक film के auditon के दौरान ranjeet ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। इन आरोपों के बाद ranjeet ने Kerala Film Academy से resign दे दिया था। Kerala Government ने जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद Malayalam Film Industry में हो रहे यौन शोषण के मामलों की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है। इस कमेटी की रिपोर्ट ने इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर हो रहे sexual harassment के मामलों को उजागर किया था, जिसके बाद सरकार ने यह कड़ा कदम उठाया। director ranjeet पर लगे इस नए आरोप ने Malayalam Film Industry को एक बार फिर से कठघरे में खड़ा कर दिया है, और अब सबकी नजरें इस मामले की जांच पर टिकी हुई हैं। –Pooja Mishra 
Read more
kangana rawat

Kangana Rawat का विवादास्पद बयान और सिमरनजीत सिंह मान की तीखी प्रतिक्रिया

Kangana Rawat का विवादास्पद बयान : हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले kangana rawat के एक बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। और अब इसके बाद शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने kangana rawat पर विवादास्पद टिप्पणी की है। करनाल में एक सभा के दौरान, जब मान से कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया पूछी गई, तो उन्होंने कहा, “क्या उन्हें (कंगना) से पूछें कि बलात्कार कैसे होता है?उन्हें इस बारे में काफी अनुभव है। कंगना रावत के बयान से राजनीति में गरमाहट: मान की यह टिप्पणी kangana rawat के एक हाल ही में दिये दैनिक भास्कर के इंटरव्यू के बाद आई है, जिसमे उनसे बांग्लादेश में हो रहे पुरे घटना पर सवाल पुछने गया जिस पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के दौरान रेप और हत्याएं हो रही थीं। जबकि कंगना के इस विवादास्पद बयान पर भाजपा ने खुद को अलग करते हुए प्रेस रिलीज जारी की जिसमें लिखा- पार्टी कंगना के बयान से असहमत है। उन्हें पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बोलने की इजाजत नहीं है। भाजपा का कंगना के बयान से दूरी बनाना kangana rawat के इस बयान ने पहले ही राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी, और अब मान की टिप्पणी ने इसे और भी विवादास्पद बना दिया है। इस टिप्पणी को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मान की आलोचना की है और इसे गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है। kangana rawat का बयान, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान हिंसा, रेप और हत्याओं का आरोप लगाया था, bjp के लिए भी मुसीबत का सबब बन गया है। पार्टी ने अपने आप को इस बयान से अलग कर लिया है, लेकिन इस बयान के चलते राजनीतिक माहौल में गरमाहट और बढ़ गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनावों में इस मुद्दे का क्या असर पड़ता है और कंगना रनौत और सिमरनजीत सिंह मान की टिप्पणियाँ किस तरह से चुनावी माहौल को प्रभावित करती हैं। कंगना की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात आपको ये भी बता दें कि एक्ट्रेस ​​​​​​ kangana rawat गुरुवार (29 अगस्त) को bjp अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचीं। दिल्ली में  नड्डा के आवास पर करीब आधे घंटे रहने के बाद कंगना वहां से निकल गईं। किसान आंदोलन पर बयान के बाद भाजपा के किसी बड़े नेता से कंगना की यह पहली मुलाकात थी। क्या इस मुलाकात के  बाद kangana  इस तरीके की बयान बाजी देना बंद कर देंगी ? ये देखना दिलचसिप होंगा – Khushi Sharma
Read more