Nitipath

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मिली 50 लाख की रंगदारी की धमकी

भोजपूरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह 50 लाख की रंगदारी को लेकर चर्चा में हैं । एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई कि अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और धमकी दी गई है कि रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मार दिया जाएगा। अक्षरा ने पटना के दानापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें अज्ञात नंबर से फोन कर धमकाया गया है। यह कॉल 11 नवंबर की रात करीब 12:20 बजे आया। फोन करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और 50 लाख रुपये की मांग की। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Read more
चिराग पासवान

चिराग पासवान का बेबाक बयान: मुख्यमंत्री की भूमिका, अग्निवीर योजना और दलित राजनीति पर चर्चा

बिहार के Union Minister चिराग पासवान  ने हाल ही Interview में कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह खुद को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में देखते हैं, तो उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा करना अभी ठीक नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा मुख्यमंत्री के guidance में अगला चुनाव लड़ा जाएगा और नीतीश कुमार गठबंधन का एक मजबूत हिस्सा हैं।चिराग ने अग्निवीर योजना पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि पहले उनके कुछ सवाल थे, लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा के बाद उनकी Doubts दूर हो गईं। चिराग पासवान का राजनीतिक लक्ष्य: पार्टी को मजबूत करना उन्होंने कहा कि इस योजना के बारे में उनके पास अब कोई शिकायत नहीं है और वह इसके साथ असहमत होने का कोई कारण नहीं देखते।जब दलित राजनीति को लेकर उनकी पार्टी की सीमित presence पर सवाल उठाया गया, तो चिराग ने कहा कि उनके पिता ने बिहार की राजनीति पर जोर दिया था। उन्होंने अपने पार्टी विस्तार की योजनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी पार्टी झारखंड और नागालैंड में भी चुनाव लड़ेगी।चिराग पासवान ने यह भी बताया कि उनके पास पिछले कुछ वर्षों में पार्टी के भीतर से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट दर्ज किया। चिराग पासवान का मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं पर बयान उन्होंने जोर दिया कि दलित समुदाय हमेशा उनकी प्राथमिकता में रहेगा, लेकिन युवाओं और महिलाओं के मुद्दों पर भी उनका ध्यान है।चिरागने यह भी कहा कि बिहार में चुनावों के दौरान व्यक्तिगत टिप्पणियां और अफवाहें आम हैं, खासकर नीतीश कुमार की सेहत को लेकर। उन्होंने कंगना रनौत के साथ अपने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पुरानी पहचान है, लेकिन वायरल हुई तस्वीरों के संदर्भ में थोड़ी अजीब स्थिति बनी।इन सब बातों के बीच, चिराग पासवान ने अपने राजनीतिक Aims को स्पष्ट किया और दिखाया कि वे अपनी पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए restricted हैं। ऐसे ही और अपडेट के लिए बने रहें नितिपथ के साथ। धन्यवाद| Pooja Mishra
Read more
Bihar Monekypox

Bihar Health Dept. Alert:Monkeypox के संभावित खतरे पर एहतियाती कदम और परामर्श जारी

Bihar Mein Monkeypox Khatre Par Health Dept. Alert Jari Bihar में Monkeypox के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन और अस्पतालों को मंकीपॉक्स को लेकर परामर्श जारी किया है, जिसमें अधिकारियों से लोगों को इस विषाणु जनित बीमारी के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। पटना जिला प्रशासन ने जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हेल्थ डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, जहां से आने वाले यात्रियों की कड़ी निगरानी की जाएगी। जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि फिलहाल बिहार में Monkeypox का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पटना हवाई अड्डे पर पिछले 21 दिनों में आए सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जानकारी एकत्र करने को कहा गया है। केंद्र और राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी परामर्श के बाद 24 घंटे के भीतर हेल्थ डेस्क स्थापित किया जाएगा। Monkeypox के लक्षण और सावधानियां: स्वास्थ्य विभाग ने Monkeypox के इलाज और लक्षणों को लेकर भी जानकारी दी है। Monkeypox एक वायरल बीमारी है जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है। इसके लक्षणों में बुखार, त्वचा पर चकत्ते, सूजे हुए लिम्फ नोड, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, और थकावट शामिल हैं। – संक्रमित मरीजों को दूसरों से अलग रखें। – हाथों को साबुन और पानी से धोएं या हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें। – संक्रमित व्यक्ति के पास होने पर मास्क और दस्ताने पहनें। – संक्रमित व्यक्तियों के साथ चादर, बिस्तर, या तौलिया साझा न करें। – संक्रमित व्यक्ति के कपड़े अन्य कपड़ों के साथ न धोएं। – लक्षण दिखने पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग न लें। Khushi Sharma
Read more