एमपी के रीवा में तालिबानी हरकत की एक विडियो काफी तेजी से वायरल हो रही जिसमें दो महिलाओं को जिंदा जमिंन में गाड़ा जा रहा है यह विडियो रीवा जिले के मनगंवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिनौता कोठार गांव का है जिसमे सङक विवाद के कारण दोनो पक्षों के बीच एक जमीन को लेकर लबें समय से विवाद चल रहा था।
इस बीच राजेश सिंह अपनी जेसीबी और मुरुम से भरा डंपर लेकर विवादित जमीन पर सड़क बनाने पहुंच गए। अपनी निजी जमीन पर सड़क बनते देख आशा पांडेय और ममता पांडेय ने इसका विरोध किया।जिसकी वजह से दूसरे पक्ष को गुस्सा आ गया। गोकर्ण पांडेय, महेंद्र पांडेय, चंद्रभान पांडेय सहित आधे दर्जन से ज्यादा लोगों ने दोनों महिलाओं के साथ मारपीट की फिर उसके बाद जान से मारने के चक्कर में दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों महिलाओं के ऊपर डंपर से मुरुम डाल दी।
इसके कारण एक महिला गले तक और दूसरी कमर तक जमीन में धंस गई। सूचना मिलते ही दोनों महिलाओं का परिवार मौके पर पहुंचा और फावड़े की मदद से दोनों को बाहर निकाला। बता दें कि दोनों महिलाए अब सुरक्षित है. वही, इस मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरा है। वहीं, पुलिस ने भी शिकायत दर्ज कर ली है इसमे कोइ भी आदिवासी वाला एंगल नही है. वहीं, एमपी के डेप्युटी सीएम और रीवा विधानसभा सीट से विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने इस मामले में कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है।
महिलाओं के खिलाफ ऐसा दिलदेहला देने करने वाले आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कि जाएँगी। । ऐसे ही खबरो के लिए जुङे रहे नीतिपथ से आपकी क्या राय है comment box में जरुर बताए |
नीतिपथ के लिए पूजा मिश्रा की रिपोर्ट
