Arvind Kejriwal तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद सीएम पद से इस्तीफा करने का बड़ा फैसला

  • Home
  • Trending News
  • Arvind Kejriwal तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद सीएम पद से इस्तीफा करने का बड़ा फैसला
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal आबकारी घोटाले में जमानत के बाद 48 घंटे में सीएम पद से इस्तीफा देंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने जेल से रिहा होने के बाद बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने 48 घंटे बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। यह फैसला उन्होंने दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच महीने से अधिक समय तक तिहाड़ जेल में रहने के बाद निकलकर किया है ।आपको हता दें कि इस घोटाले ने आम आदमी पार्टी (AAP) की छवि को बुरी तरह प्रभावित किया है। मनीष सिसोदिया के साथ-साथ Arvind Kejriwal भी इस मामले में फंसे हुए थे और सुप्रीम कोर्ट से उन्हें सख्त शर्तों पर जमानत मिली है। जमानत के बाद मुख्यामंत्री का यह फैसला अपनी न अपनी पार्टी की छवि सुधारनें के लिए है , जनता के सामने . आपको बता दें कि Arvind Kejriwal नें दिल्ली विधानसभा चुनाव भी अगले साल फरवरी की बजाय महाराष्ट विधाससभा के साथ चुनाव की मांग की . अब अक नया सवाल सामने आ खडा है कौन होगा नया सीएम उसके लिए आतिशी और गोपाल राय का नाम सामने आ रहा है .

Arvind Kejriwal

बीजेपी ने Arvind Kejriwal के इस्तीफे की घोषणा पर सवाल उठाए हैं। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफे का ऐलान करना रहस्यमय है। उन्होंने पूछा कि Arvind Kejriwal ने जेल में रहते हुए इस्तीफे की बात क्यों नहीं की, और अब 48 घंटे का इंतजार क्यों हो रहा है? आपको बताते चले कि दिल्ली में महापौर का चुनाव भी इस मुद्दे से अटका हुआ है। सीएम के जेल में रहने के कारण महापौर का चुनाव टल गया था, लेकिन अब Arvind Kejriwal के इस्तीफे के बाद जल्द ही नया महापौर चुनने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है |

 

~ Khushi Sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)