आम आदमी पार्टी Aam Aadmi Party (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, 5 दिन की रिमांड आदेश
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने Aam Aadmi Party AAP के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर विशेष अदालत में पेश किया, जहाँ एजेंसी ने उनकी 10 दिन की रिमांड की मांग की थी। ईडी ने खान के घर पर सुबह छापा मारा था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। विशेष अदालत के न्यायाधीश राकेश स्याल ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद देर रात फैसला सुनाते हुए अमानतुल्लाह खान को पांच दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।
AAP ईडी ने अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर विशेष अदालत में पेश किया
क्यों हुई गिरफ्तारी आखिर क्या है आरोप , अदालत ने कहा कि पैसों से जुडे लेन देन के मामले में आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है, ताकि जमा किए गए सबूतों से आमना-सामना किया जा सके। ईडी ने अदालत को बताया कि तलाशी के दौरान खान से कुछ सवाल पूछे गए थे, लेकिन उन्होंने टालमटोल भरे जवाब दिए, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया। एजेंसी ने दावा किया कि अमानतुल्लाह खान अपराध की आय का उपयोग संपत्ति खरीदने के लिए कर रहे थे और बड़ी मात्रा में नकदी का इस्तेमाल किया गया था .ईडी ने आरोप लगाया कि अमानतुल्लाह खान ने 36 करोड़ रुपये की अवैध आय से जावेद अहमद सिद्दीकी और उनकी पत्नी आयशा को पैसे दिए, जिसमें से 27 करोड़ रुपये नकद थे। इसके अलावा, जीशान हैदर को 12.80 करोड़ रुपये दिए गए, जिसमें से 8.90 करोड़ रुपये नकद दिए गए थे। एजेंसी ने आरोप लगाया कि खान वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती और संपत्तियों को गलत तरीके से पट्टे पर देकर व्यक्तिगत लाभ कमा रहे थे।
अमानतुल्लाह खान का कहना है , अमानतुल्लाह खान ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया और कहा कि उन्होंने ईडी के सभी नोटिस का जवाब दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी और केंद्र सरकार उन्हें और उनकी पार्टी को परेशान कर रही है और यह तानाशाही है। खान ने यह भी कहा कि ईडी के छापे के दौरान उनकी सास की तबियत खराब थी, और उन्होंने अधिकारियों से जांच में सहयोग करने के लिए समय मांगा था। आपको बताते चले , सोमवार सुबह ईडी के अधिकारियों ने ओखला में खान के घर पर छापा मारा, लेकिन उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। छह घंटे की कड़ी मशक्कत और तनातनी के बाद, आखिरकार अधिकारियों ने घर में प्रवेश किया और खान को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात थे, और समर्थकों ने जांच एजेंसी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।अमानतुल्लाह खान को रिमांड पर भेजने का अदालत का आदेश और ईडी की जांच प्रक्रिया यह संकेत देती है कि मामले में और भी कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच जारी है
