मणिपुर हिंसा (Manipur Hinsa): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग
Manipur Hinsa: Central Home Minister Amit Shah Ki Adhyakshata Mein High Level Meeting
मणिपुर (Manipur Hinsa)फिर एक बार सुलगने लगा है. पिछले हफ्ते जिरीबाम जिले में 6 लोगों के शव नदी में तैरते हुए पाया गया.जिसके बाद से इलाके में हिंसा (Hinsa) की चिंगारी फिर से भड़क उठी. रविवार को देर रात गुस्साई भीड़ ने विधायकों का घर फूंकना शुरू कर दिया. जिरीबाम में कई राजनीतिक दलों के कार्यालयों को जला दिया. मणिपुर (Manipur)से एक बार फिर हिंसा की घटनाएं सामने आने लगी हैं केवल इतना ही नही प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को रोकने के लिए सड़कों को जाम कर दिया. हालात इतने गंभीरता हो गए है कि , जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आज 12 बजे हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है. इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, IB चीफ, एडिशनल सेक्रेटरी (नॉर्थ ईस्ट), स्पेशल सेक्रेटरी (इंटरनल सिक्योरिटी), अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी के साथ साथ मणिपुर के आला अफसर शामिल रहेंगे. बता दें कि इससे पहले मणिपुर के ताजा हालात पर एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी. बैठक में मणिपुर की सुरक्षा स्थिति को लेकर समीक्षा की गई.
