Chenai Hospital में डॉक्टर पर हमला, सुरक्षा की मांग को लेकर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन

  • Home
  • Trending News
  • Chenai Hospital में डॉक्टर पर हमला, सुरक्षा की मांग को लेकर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन

Chenai Hospital में डॉक्टर पर हमला, सुरक्षा की मांग को लेकर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन

डॉक्टरों को भगवान का दर्जा देने वाले देश में आज कल डॉक्टर खुद की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंती हैं। ऐसा ही कुछ चेन्नई के कलैगनार सेंटेनरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एक हैराम कर देने वाला मामला सामले आया हैं। एक युवक ने डॉक्टर बालाजी पर चाकू से सात बार हमला किया। हमलावर का आरोप था कि डॉक्टर ने उसकी कैंसर पीड़ित मां के लिए गलत दवा लिखी थी। फिलहाल डॉक्टर बालाजी को इलाज चल रहा है। हमले के बाद, चेन्नई के डॉक्टरों में गुस्सा है। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। डॉक्टरों की प्रमुख मांग है कि उन्हें सुरक्षित माहौल में काम करने दिया जाए। डॉक्टर सफेद कोट में तख्तियां उठाए हुए खुद के लिए सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने पीढित डॉक्टर से मुलाकात कर बताया कि डॉक्टर बालाजी की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मरीजों की चिकित्सा जरूरतों के आधार पर ट्राइएज टैग की नई व्यवस्था लागू की है। जिसमें अब मरीजों के तीमारदारों को अस्थायी पहचान पत्र दिए जाएंगे, जिससे अस्पताल की सुरक्षा और व्यवस्था में सुधार होगा।

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)