दिल्ली पुलिस का गैंगस्टर्स पर ताबड़तोड़ एक्शन, कई हिरासत में

  • Home
  • दिल्ली
  • दिल्ली पुलिस का गैंगस्टर्स पर ताबड़तोड़ एक्शन, कई हिरासत में

दिल्ली में गैंगस्टर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी हैं , लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवानिया, काला जथेडी के ठिकानों पर रात भर चली छापेमारी में कई so called famous गैंगस्टर्स के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। आइए, इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी देते हैं। Delhi Police ने लॉरेंस बिश्नोई सहित कई गैंगस्टर्स के खिलाफ एक्शन लिया है. जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गैंगस्टर्स और उनसे जुड़े ठिकानों पर रात भर छापेमारी चली है. सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, कौशल चौधरी गैंग, हिमांशु भाऊ गैंग, काला जाथेड़ी, हाशिम बाबा, छेनू गैंग, गोगी गैंग, नीरज बवानिया, टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े एक्टिव लोगों और वॉन्टेड बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी हुई है. इस दौरान कुछ बदमाशों को हिरासत में भी लिया गया है और सभी से पूछताछ चल रही है.
पुलिस ने छापेमारी से पहले ठिकानों की जानकारी जुटाई थी. इसके बाद पूरी तैयारी के साथ बाहरी दिल्ली के इलाके, द्वारका के इलाके, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नरेला, कंझावला और संगम विहार जैसे इलाकों में दिल्ली पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई. इस छापेमारी में स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और जिले की स्पेशल स्टाफ और लोकल थाना की पुलिस शामिल थी

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)