diwali 2024 date : 31अक्टूबर या 01 नंवबर कब मनाया जाएगा दीपावली का त्योहार, दीपावली का सही मुर्हूत भी जानिए
आजकल सभी त्यौहारों की तरह ही diwali के लिए भी लोगों में मन में असमंजस बना हुआ है कि दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 1 नंवबर को। दीपों का त्यौहार दीपावली। माँ लक्ष्मी की आराधना का पर्व दीपावली को लेकर इस तरीके का संशय कोई पहली बार नही है। जिस को लेकर पंडितो से लेकर बडे-बडे ज्योतिषियों में अलग मत है ।
diwali का त्यौहार हिंदु पंचांग के अनुसार कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है औऱ क्येंकि इस वर्ष अमावस्या की तिथि ही एक की जगह दो दिन है। जिस के कारण ही ये सारा भम्र पैदा हुआ है । यदि आपके भी मन में ये प्रश्न है, तो चलिए जानते है दीपावली की सही तारीख
हिंदु धर्म में त्यौहारों की गणना पंचांग में उदयतिथि के अनुसार होती है। उदय तिथि का अर्थ है , दिन में सूर्य उदय के समय की तिथि है। 01 नंबवर को अमावस्य की तिथि का सूर्य उदय है। तो इस के आधार पर कुछ लोग दीपावली के 01 नंवबर पर होने की बात कर रहे है । वहीं इसी में कुछ लोगों का मत है कि क्योंकि दीपावली रात के समय मनाया जाने वाला पूर्व है, तो दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार मान्यता
यदि यही हम वैदिक शास्त्र के नियमों की बातकरें तो, दीपावली पर पूजन का समय सूर्यास्त के बाद से शुरू होता है, यानि अमावस्या तिथि में किये गए पूजन को ही मान्य माना जाता है।
और वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल अमावस्य तिथि 31 अक्तूबर को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो कर अगले दिन यानि 1 नंवबर की शाम को 06 बजकर 16 मिनट तक रहेंगी । इस तरीके से वैदिक मान्यता 31 अक्टूबर की है । परंतु 01 नंवबर को अमावस्या की तिथि में सूर्यउदय होगा।
diwali 2024 date का लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त – 31 अक्टूबर
पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक महिने की अमावस्या पर diwali का त्योहार मनाया जाता है। 31 अक्तूबर को लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए पहला शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में ही प्राप्त हो रहा है।31 अक्तूबर को प्रदोष काल शाम 05 बजकर 36 मिनट लेकर 08 बजकर 11 मिनट तक दिल्ली के समयानुसार शाम 06 बजकर 25 मिनट से लेकर रात को 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। ऐसे में गृहस्थ लोग इस समय के दौरान लक्ष्मी पूजन करें।
