चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज: महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी घमासान का आगाज

  • Home
  • Blog
  • चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज: महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी घमासान का आगाज
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज: महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी घमासान का आगाज

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावों का ऐलान आज, राजनीतिक माहौल गर्म
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजों के बाद अब महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावों का ऐलान होने वाला है। चुनाव आयोग (EC) आज दोपहर 3:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें दोनों राज्यों के चुनाव की तारीखों की announcement की जाएगी।महाराष्ट्र की राजनीतिक situation इस वक्त काफी संवेदनशील है। यहाँ एकनाथ शिंदे के देख रेख में शिवसेना की सरकार है, जिसने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर सत्ता संभाली है। शिंदे ने पुरानी शिवसेना से बगावत करके यह सरकार बनाई थी, जिसमें NCP के अजित पवार गुट का भी समर्थन है।चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या महाराष्ट्र के voters वर्तमान सरकार पर भरोसा जताते हैं या फिर उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन को मौका देते हैं। पिछले चुनाव में 2019 में, BJP के leadership वाले गठबंधन ने अच्छा बहुमत हासिल किया था, लेकिन आपसी मतभेद के कारण शिवसेना ने NDA छोड़कर एक नया गठबंधन बनाया था।2022 में राजनीतिक संकट के बाद, एकनाथ शिंदे ने 40 विधायकों के साथ BJP का समर्थन लेकर मुख्यमंत्री पद संभाला। इसके बाद 2023 में NCP का अजित पवार गुट भी सरकार में शामिल हो गया, जिससे राजनीतिक equation काफी और बदल गए।
झारखंड की बात करें तो यहाँ 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव का आयोजन दिसंबर 2019 में हुआ था।चुनाव आयोग का यह ऐलान न केवल राज्यों के लिए, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी महत्वपूर्ण असर डाल सकता है। सभी की निगाहें आज दोपहर 3:30 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हुई हैं। क्या महाराष्ट्र और झारखंड के मतदाता नए राजनीतिक बदलाव को स्वीकार करेंगे या फिर वर्तमान सरकार को दोबारा मौका देंगे? यह सवाल चुनावों के नतीजे तय करेगा।

Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)