Jammu – Kashmir में चुनावी माहौल को गर्म करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi आदित्यनाथ आज से तीन रैलियों को सम्बोधित करेगे उनका पहला पड़ाव जम्मू के छम्ब विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 12 बजे होगा। इसके बाद, वे रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में BJP के समर्थन में माहौल बनाने के लिए दोपहर 1:30 बजे पहुंचेंगे। उनकी तीसरी और अंतिम रैली RS पुरा दक्षिण जम्मू में दोपहर 3 बजे होगी।Jammu – Kashmir में अब तक दो चरणों का मतदान हो चुका है, और तीसरे चरण के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
CM Yogi आदित्यनाथ की तीन प्रमुख रैलियां: जम्मू-कश्मीर चुनाव का प्रचार अभियान तेज
BJP ने अपने गढ़ माने जाने वाले हिंदू बहुल जिलों जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर पर ध्यान केंद्रित किया है, जहां तीसरे चरण में मतदान होना है। CM Yogi आदित्यनाथ के साथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज जम्मू संभाग में पांच चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम की शुरुआत चनैनी में सुबह 10:30 बजे होगी। इसके बाद वे उधमपुर पश्चिम, बनी, जसरोटा और मढ़ में रैलियां करेंगे।पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस चुनावी प्रचार में भाग लेंगे।
BJP का लक्ष्य: हिंदू बहुल क्षेत्रों में फिर से बहुमत पाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जम्मू में एक बड़ी रैली को संबोधित करने वाले हैं।तीसरे चरण में 40 सीटों पर वोटिंग एक अक्टूबर को होगी, जिसमें जम्मू, बांदीपोरा, उधमपुर, कुपवाड़ा, सांबा, बारामूला, कठुआ आदि शामिल हैं। चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को आएंगे।BJP की रणनीति यह है कि वह अपने मजबूत क्षेत्रों में एक बार फिर से बहुमत हासिल कर सके, और इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं का चुनावी दौरा काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। ऐसे ही और अपडेट के लिए बने रहें नितिपथ के साथ।
धन्यवाद!
Pooja Mishra
