Typhoon ‘यागी’ का कहर: चीन के द्वीप प्रांतों में राहत कार्य जारी
सुपर Typhoon ‘यागी’ ने चीन के द्वीप प्रांत में भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण अब तक दो लोगों की मौत हो गई है और 92 लोग घायल हो गए हैं। चीन के हालात गंभीर होते देख, सरकार ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, यागी तुफान इस साल का 11वां तूफान है और यह हैनान प्रांत से शुरू होकर गुआंग्डोंग प्रांत तक पहुंच चुका है।

Typhoon इसके कारण दक्षिणी चीन के कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा, गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र और उत्तरी वियतनाम में भी बाढ़ की चेतावनी दी गई है, क्योंकि यागी तूफान के चलते इन क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी हैं |
~Khushi Sharma
