उज्जैन दुष्कर्म कांड: देशभर में आक्रोश और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

  • Home
  • राजनीति
  • उज्जैन दुष्कर्म कांड: देशभर में आक्रोश और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप
उज्जैन दुष्कर्म कांड

उज्जैन में दिनदहाड़े महिला से दुष्कर्म: देशभर में आक्रोश, राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप

उज्जैन में फुटपाथ पर दिनदहाड़े एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म ने पूरे देश को झकझोर दिया है। घटना के बाद से इस मुद्दे पर विवाद और राजनीति गरमा गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वीडियो बनाने वाले आरोपी की तलाश जारी है, जिसे नागदा से बस के माध्यम से उज्जैन लाया गया था। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है और मोबाइल नंबर की ट्रेसिंग के आधार पर संदिग्ध की तलाश कर रही है। हालांकि, मोबाइल नंबर की लोकेशन बार-बार बदल रही है, जिससे जांच में मुश्किलें आ रही हैं।

उज्जैन दुष्कर्म पर राहुल, प्रियंका की सरकार पर कड़ी फटकार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “उज्जैन और सिद्धार्थ नगर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता मानवता पर कलंक है। महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराध और पुलिस प्रशासन का पीड़िता और उसके परिवार के प्रति रवैया सिस्टम की बेरहमी का सबूत है। प्रचार केंद्रित सरकारों ने अपनी झूठी छवि गढ़ने के लिए एक असंवेदनशील व्यवस्था को जन्म दिया है, जिसका सबसे बड़ा शिकार महिलाएं हो रही हैं। समय आ चुका है कि महिला सुरक्षा के लिए समाज के नैतिक उत्थान की दिशा में गंभीर प्रयास किए जाएं।”प्रियंका गांधी ने भी इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा, “उज्जैन में दिनदहाड़े फुटपाथ पर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना अत्यंत भयावह है। आज पूरा देश सन्न है कि हमारा समाज किस ओर जा रहा है? खबरों के मुताबिक, रास्ते से गुजर रहे लोग महिला को बचाने की बजाय वीडियो बना रहे थे। उज्जैन की पवित्र भूमि पर ऐसी घटना से मानवता कलंकित हुई है।”प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी प्रदेश सरकार पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया।

भाजपा का पलटवार: कांग्रेस पर राजनीतिक खेल का आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, “मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है। यहां कानून अपना काम करता है और करेगा। प्रदेश में किसी भी घटना के तुरंत बाद कार्रवाई की जाती है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। कांग्रेस हर प्रकार की घटना-दुर्घटना पर घड़ियाली आंसू बहाती है और मुद्दों पर राजनीति कर रही है।”भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस घटनाक्रम ने उज्जैन में महिला सुरक्षा की गंभीर स्थिति को उजागर किया है और पूरे देश में इसे लेकर गहरी चिंताओं का माहौल बन गया है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई और जांच की दिशा क्या होती है और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कितनी ठोस सुधारात्मक कदम उठाए जाते हैं।

Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)