मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक हैवान बन गया और एक छात्रा की चोटी काट दी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है . जिसके बाद शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। यह घटना रावटी के सेमलखेड़ी 2 प्राइमरी स्कूल की है, जहां शिक्षक वीर सिंह मेड़ा ने कैंची से छात्रा की चोटी काट दी, जिससे छात्रा रोने लगी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। घटना के वक्त एक व्यक्ति शोर सुनकर वहां पहुंचा और इस पुरी घटना पर आपत्ति जताई। इसके साथ ही गांव के लोगों ने भी शिक्षक पर आरोप लगाया कि वह शराब के नशे में स्कूल आता है और छात्राओं को प्रताड़ित करता है।
–Khushi Sharma
