केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (6 सितंबर) से दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं, जहां वे भाजपा के आगामी चुनावी घोषणापत्र को लॉन्च करेंगे। यह कार्यक्रम जम्मू में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद गृह मंत्री जी अमित शाह कश्मीर के घाटी का दौरा करने की भी संभावना है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, शिवराज चौहान और स्मृति ईरानी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा: चुनावी बिगुल फूंकने को तैयार भाजपा
ये जानकारी भाजपा के जम्मू-कश्मीर महासचिव अशोक कौल ने गुरुवार को दी। आपको बता दें कि अशोक कौल ने कहा कि पीएम मोदी भी जल्द ही जम्मू-कश्मीर में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इन तीन रैलियों में से दो जम्मू संभाग में और एक कश्मीर में होगी। पीएम मोदी की जम्मू की एक रैली डोडा जिले में होने की संभावना है, जहां हाल के दिनों में आतंकवादी हमले हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे, और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों में से 47 कश्मीर घाटी में और 43 जम्मू में हैं। भाजपा का दावा है कि इस बार प्रदेश में उनकी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी। वहीं, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने चुनाव पूर्व गठबंधन किया है।
–Khushi Sharma
