PM मोदी की Singapore एशिया यात्रा: निवेश, रक्षा और सेमीकंडक्टर पर मजबूत सहयोग

  • Home
  • राजनीति
  • PM मोदी की Singapore एशिया यात्रा: निवेश, रक्षा और सेमीकंडक्टर पर मजबूत सहयोग
Singapore

PM Modi ने Singapore और Brunei की तीन दिवसीय यात्रा समाप्त की, Bharat लौटे

Prime Minister Narendra Modi ने Singapore और Brunei की अपनी तीन दिवसीय यात्रा समाप्त कर गुरुवार रात Delhi लौटे। इस यात्रा के समय PM Modi ने दोनों देशों के top leadership के साथ ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत बनाने, साझेदारी को बढ़ाने और South east Asian देशों से investment Attract करने पर काफी बातचीत की।Singapore में PM Modi ने Singapore के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की और द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-Singapore द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग सहित चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान में, दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने की commitment जताई, जिससे मुक्त व्यापार और खुले बाजारों को समर्थन मिलेगा।PM Modi ने अपनी Singapore यात्रा का एक वीडियो शेयर करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, Singaporeकी मेरी यात्रा बहुत फलदायी रही है। यह निश्चित रूप से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देगी और दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाएगी।

PM मोदी की Singapore और ब्रुनेई यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों में नई मजबूती

सिंगापुर की सरकार और लोगों को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं।”Singapore संसद भवन में पीएम मोदी और पीएम लॉरेंस वोंग ने रक्षा, सुरक्षा, समुद्री क्षेत्र, शिक्षा, artificial intelligence और technology जैसे क्षेत्रों में मौजूदा सहयोग की समीक्षा की। इसके अलावा, पीएम मोदी ने सिंगापुर में AEM होल्डिंग्स लिमिटेड की सेमीकंडक्टर सुविधा का दौरा भी किया। PM Modi ने PM Lawrence Wong को भारत आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। साथ ही, Singapore की सेमीकंडक्टर कंपनियों को 11-13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित सेमीकॉन इंडिया प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।Brunei में अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा समाप्त करने के बाद PM Modi सिंगापुर पहुंचे थे। Brunei में, उन्होंने सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और रक्षा, व्यापार और ऊर्जा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की, साथ ही पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।Foreign Minister S Jaishankar,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ पीएम मोदी की यात्रा का उद्देश्य दोनों दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्र में भारत के प्रभाव को बढ़ाना था।

Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)