दिल्ली में गिग वर्कर के लिए स्टारबक्स का दिल छूने वाला तोहफा
Delhi में एक गिग वर्कर के लिए Starbucks ने दिल छूने वाली पहल की है, जिसको social media पर जमकर सराहा जा रहा है। zomato के एक डिलीवरी वर्कर, जो अपनी दो साल की बेटी को लेकर काम करता है, को Starbucks के स्टोर पर एक प्यारा सा gift मिला।Starbucks के स्टोर मैनेजर ने लिंक्डइन पर share किया कि एक zomato डिलीवरी वर्कर अपने छोटे से बच्चे के साथ एक ऑर्डर लेने के लिए उनके store पर आया। यह डिलीवरी वर्कर single parents है और अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए बच्ची को साथ ले जाता है, क्योंकि वह उसे कहीं छोड़ नहीं सकता।
Starbucks के कर्मी इस determinationऔर समर्पण से प्रभावित हुए और उन्होंने डिलीवरी Worker की बेटी को ‘Babychino’दूध पेश किया, जिसे देखकर बच्ची बेहद खुश हो गई।Starbucks के स्टोर मैनेजर के इस पोस्ट के बाद, Social mediaपर लोगों ने Starbucks की इस पहल की तारीफ की। एक user ने लिखा, “इस तरह भलाई का सफर जारी रहना चाहिए।” वहीं, बाकी के users ने इस गिग वर्कर के प्रति support करते हुए सुझाव दिया कि उसकी मदद के लिए धन जुटाने की पहल की जा सकती है।Starbucks की इस छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पहल ने साबित कर दिया है कि समाज में छोटे-छोटे दयालु काम भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।
–Pooja Mishra
