आंध्र प्रदेश के SR Gudlavalleru Engineering College में छात्राओं के हॉस्टल के वॉशरूम में छुपा हुआ कैमरा मिलने के बाद विरोध प्रदर्शन क
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के SR Gudlavalleru Engineering College में गुरुवार को एक गर्ल स्टूडेंट के वॉशरूम में छुपा हुआ कैमरा मिलने के बाद भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। कई महिला छात्राओं ने हमें न्याय चाहिए जैसे नारे लगाते हुए दिखीं, और उन्होंने से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और कैंपस में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। आपको बता दें कि आरोपी ओर कोई नही उसी कॉलेज का छात्र है विजय के रुप में की गई है, उसे हिरासत में ले लिया है।
आरोपी का लैपटॉप जब्त कर लिया गया है और लगभग 300 आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए गए हैं, पुलिस को संदेह है कि उसने ऐसे आपत्तिजनक वीडियो अन्य छात्रों को बेचा है।यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पुरे देश में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज को लेकर आम लोगों में गुस्सा है .
Cheif Minister ने छात्रावास में छुपे हुए कैमरों की उपस्थिति को लेकर छात्रों की चिंता पर जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी और एसपी को तुरंत जिला मंत्री कोल्लू रविंद्र के साथ मौके पर जाने का आदेश दिया है।”उन्होंने आगे कहा, “दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी यदि जांच में यह साबित होता है कि उन्होंने कोई गलती की है। सख्त दंड दिया जाएगा
–Khushi Sharma
