बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। बांग्लादेश में रह रहे भारतीयों और पर्यटकों के लिए भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है।वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शहीदी दिवस कार्यक्रम में यह एलान किया है कि बंगाल का दरवाजा उन सभी के लिए खुला है जो हिंसा में पीड़ित है और बंगाल की सहायता चाहते है हम उनकी मदद जरुर करगें ममता ने इसके लिए संयुक्त राष्ट्र के संकल्प का भी हवाला दिया, जिसमें कहा जाता है कि कोई भी पड़ोसी मुल्क शरणार्थियों की रिस्पेक्ट करेगा.
बांग्लादेश में हिंसा: ममता बनर्जी का शरणार्थियों के लिए दरवाजा खुला, बीजेपी का तीखा विरोध
ममता ने कहा कि वो बांग्लादेश में हिंसा के मुद्दे पर वह कुछ नहीं कर सकती, क्योंकि यह केंद्र सरकार का काम है – लेकिन वहां के मजबूर लोग अगर आएंगे तो उन्हें वो शरण अवश्य देगी लेकिन इस बात का विरोध करते हुए बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने ममता पर पलटवार किया है रविशंकर प्रसाद ने कहा, ममता बनर्जी ने कहा है कि बांग्लादेशी शरणार्थियों की वह सहायता अवश्य करेंगी वो अपने दरवाजे खुले रखेंगी और किसी को भी बांग्लादेश में हिंसा में आने देंगी.
वो यहां आकर बस सकता है. रविशंकर ने कहा कि आप वही हैं जो CAA के समय कह रही थीं कि अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, पारसी और बौद्ध कैसे रह सकते हैं. इस कानून का विरोध भी किया था इस खबर को लेकर आपको क्या लगता है comment करके comment box में जरुर बताए ऐसे ही खबरो के लिए जुङे रहे नीतिपथ से जय हिन्द | -नीतिपथ के लिए पूजा मिश्रा की रिपोर्ट
